भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता ने बांटे धान के बीज

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के गणेश मंदिर ढोरी बस्ती में 10 जुलाई को सैकड़ों ग्रामीण जरूरतमंद किसानों के बीच भाजपा (BJP) किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश सिंह ने धान बीज का वितरण किया।

धान बीज वितरण समारोह के अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सिंह ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार (BJP Government) सभी जरूरतमंदों के लिए अनाज मुहैया करा रही हैं। हमारे झारखंड प्रदेश (Jharkhand Pradesh) में बहुत ऐसे किसान हैं जो अपनी खेती करके खुद भरण पोषण कर सकते है। ऐसे जरूरतमंदों के बीच हमलोग धान का बीज देकर उन्हें खेती करने के लिए शक्ति प्रदान करते हैं, ताकि किसान अपनी खेती कर अपने साथ-साथ अपने बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाएं।

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार (Jharkhand Government) किसानों को लेकर हमेशा विफल रही है। सिर्फ लूट और आतंक पूरे झारखंड में मचा है। यही नहीं आने वाला दिन हेमंत सरकार का जाना तय है। उन्होंने कहा कि केंद्र की जो भी किसानों के हितों की योजनाएं हैं हम जैसे पार्टी के कार्यकर्ता और मोर्चे के सिपाही किसानों के घर तक लाभ पहुंचाने का काम करते हैं।

मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैभव चौरसिया, पूर्व वार्ड पार्षद बिलासी देवी सहित यमुना महतो, उमेश महतो, वीरू गिरी, पांडे गिरी, हीरो महतो, खगपत महतो, मुनीलाल महतो, वासुदेव गिरी, सत्यनारायण कर्मकार, चंद्रिका महतो, नागेश्वर महतो, द्वारिका महतो, सुकरी कुमारी, मित्रजीत महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 207 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *