भाजपा किसान मोर्चा नेता ने जरूरतमंदो के बीच कंबल का किया वितरण

भाजपा नेता राजेश सिंह ने दर्जनों गणमान्य जनों को किया सम्मानित

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा किसान मोर्चा के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने 30 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का दौरा किया। उन्होंने जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया तथा गणमान्य जनों को सम्मानित किया।

जानकारी के अनुसार भाजपा किसान मोर्चा नेता सिंह बेरमो प्रखंड के चलकरी, ढोरी बस्ती और करगली बाजार पंचायत में सैकड़ों कंबल का वितरण कर गरीबों को ठंड से बचाने का प्रयास किया। इस अवसर पर सिंह ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार हर मोर्चे पर विफल है।

यह सरकार सिर्फ घोषणा की सरकार बन कर रह गयी है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है, फिर भी गरीबों और जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल पर्याप्त मात्रा में वितरण नहीं कर सकी।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार स्वयं उलझन में पड़ी है। तरह-तरह की उन पर जांच चल रही है, जिसके कारण राज्य में विकास नहीं हो पा रहा है। आने वाले समय में जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी और भाजपा के हाथों में पुनः सत्ता सौंपेगी, तभी झारखंड में विकास की गति तेज होगी।

सिंह ने कहा कि आज झारखंड में अपराध बढ़ गया है। कोई सुरक्षित नहीं है। पुनः भाजपा सत्ता में आएगी तो झारखंड में विकास के साथ-साथ विधि व्यवस्था दुरुस्त होगी। मौके पर भाजपा नेता दिनेश सिंह, टुनटुन तिवारी, मनोहर नायक, हीरालाल केवट, उमेश नायक, अशोक रविदास, सुमन कुमारी, संतोषी सिंहा, शंकर सिंह, विद्यार्थी पांडेय, लटटू केवट आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

भाजपा नेता राजेश सिंह ने दर्जनों गणमान्य जनों को किया सम्मानित

एक अन्य जानकारी के अनुसार भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने चलकरी उत्तरी पंचायत के केवट समाज के अध्यक्ष सुखदेव केवट, वार्ड सदस्य चुराने केवट व भूषण केवट, समाजसेवी राम किशुन केवट को अपने पंचायत का बेहतर विकास करने के लिए सम्मानित किया।

भाजपा नेता राजेश सिंह ने फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के भाजपा नेता और समाजसेवा में जुड़े रहने के लिए वरिष्ठ नेता रविंद्र कुमार सिंह और विद्यार्थी पांडेय को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

 96 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *