भाजपा कसमार प्रखंड कमिटी की बैठक संपन्न

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी (BJP) कसमार प्रखंड कमिटी की बैठक 21 मार्च को प्रखंड उपाध्यक्ष भवानी प्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

जिसमें पांच राज्यों के चुनाव में चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने की पर खुशी जाहिर की गई। साथ हीं संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई।

बैठक में कसमार प्रखंड भाजपा अध्यक्ष शत्रुध्न मिश्रा जो मेदांता हॉस्पिटल रांची में ईलाजरत है, उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना किया गया। मौके पर उनके सीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए आर्थिक सहयोग देने हेतु सभी लोग बढ़ चढ़ कर भाग लिए।

बैठक में मुख्य रूप से जिला बीस सूत्री के निवर्तमान उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक, कसमार के पूर्व अध्यक्ष बाणेश्वर महतो, जिला कार्यसमिति सदस्य तुलसी जयसवाल, राजेश कुमार पांडेय, आदि।

बिपिन मुंडा, परमेश्वर नायक, आनंद महतो, रामलाल ठाकुर, सुदामा प्रजापति, कैलाश महतो, रफीक अंसारी, अनीश जयसवाल, प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार महतो, विक्रम नायक, जलील अंसारी, अजय पाल, महेश महतो आदि उपस्थित थे।

 215 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *