भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, किसी को जाने से फर्क नहीं पड़ता है-जयदेव राय

भाजपा फुसरो मंडल पूर्व अध्यक्ष सहित कई ने छोड़ा भाजपा का दामन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। देश में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बोकारो जिला में सरगर्मी बढ़ गई है। आम चुनाव से पहले नेताओं की राजनीतिक दलों में आवाजाही जारी है। आजसू को गिरिडीह संसदीय सीट देने के बाद भाजपा के कई नेता द्वारा नाराज होकर पार्टी छोड़ने का लगातार सिलसिता जारी है।

जानकारी के अनुसार भाजपा फुसरो मंडल के पूर्व अध्यक्ष रामकिंकर पांडेय सहित आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव कुलदीप प्रजापति, आजसू के गोमियां प्रखंड अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, भाजपा के वरिष्ठ नेता व् प्रतिष्ठित व्यवसाई गुलाब किशोर, कांग्रेस शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव चंदन बाली एवं झपिपा गिरिडीह के चंद्रदेव चंदू ने सामूहिक इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। भाजपा व् आजसू छोड़ने वालो ने नई पार्टी बनाने की घोषणा की।

इस संबंध में 9 मार्च को फोन पर भाजपा के पूर्व वरिष्ठ नेता रामकिंकर पांडेय ने कहा कि वे दिल्ली में रहकर नई पार्टी गठन की तैयारी कर रहे हैं। उनके साथ विभिन्न दलों को छोड़कर आए कई नेता पार्टी गठन की प्रक्रिया में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में सामूहिक इस्तीफे के बाद सभी दलों के दर्जनों नेता उनके संपर्क में हैं।

जल्द ही नई पार्टी की घोषणा करके उन्हे साथ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्थिरता और विकास के लिए झारखंड में युवाओं को आगे आना होगा और पुरानी परंपराओं पर सत्ता की गणित में उलझे राजनीतिक दलों से राज्य को निजात दिलाना होगा। पांडेय ने कहा कि झारखंड राज्य मे 24 साल में 13 मुख्यमंत्री बदले गए और तीन तीन बार राष्ट्रपति शासन लागू किया गया।

इस कारण आज तक झारखंड में न तो निवेश, रोजगार, शिक्षा और विकास की कोई ठोस नीति बन पाई और न ही स्थानीयता का मापदंड तय हो पाया। जनता पुरानी पार्टियों के राजनीतिक खेल से निराश हो चुकी है।

अब किसी नए विकल्प की उम्मीद कर रही है जो झारखंड को भ्रष्टाचार और लूट की संस्कृति से निजात दिलाए। इस संबंध में भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। किसी को जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है।

 86 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *