झारखंड में भाजपा को है कुर्मी वोटों पर विशेष नजर

सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक जेपी पटेल को मिल सकता है प्रमोशन 

नंद कुमार सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी अभी से हीं 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए झारखंड में अब संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में कार्य करना आरंभ कर दिया है। माना जा रहा है कि जनवरी में झारखंड भाजपा में बड़ा बदलाव होगा। प्रदेश भाजपा का स्वरूप बदला जा सकता है।

झारखंड में भाजपा मजबूती की दिशा में कई बिंदुओं पर काम कर रही है। भाजपा झारखंड में कुर्मी वोटों पर अपना प्रभाव बनाने की दिशा में काम कर रही है। भाजपा झारखंड के कुर्मी नेताओं को प्रमोट करने का मन बना रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि झारखंड के दो बड़े कुर्मी नेताओं को प्रमोशन मिल सकता है।

झारखंड के दो बड़े कुर्मी नेता विद्युत वरण महतो और जयप्रकाश भाई पटेल के नाम इन दिनों चर्चा में है। वही रांची के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी को लेकर भी भाजपा में चर्चा हो रही है।

झारखंड के कई जिलों में कुर्मी जाति का अच्छा खासा वोट है। राज्य के धनबाद, गिरिडीह, रामगढ़, रांची, पूर्वी सिंहभूम और हजारीबाग क्षेत्र में इस जाति का अच्छा खासा वोट है। जिसके कारण भाजपा की इस जाति पर विशेष नजर है। झारखंड में कुर्मी जाति पर विशेष पकड़ के लिए जाने वाली पार्टी आजसू से भी भाजपा का चुनावी गठबंधन लगभग तय माना जा रहा है।

भाजपा सूत्रों की माने तो झारखंड में संगठन को मजबूत करने की दिशा में प्रदेश प्रभारी और संगठन के कई वरिष्ठ नेता लगातार काम कर रहे हैं। चर्चा है कि अगर प्रदेश अध्यक्ष का बदलाव हुआ तो कुर्मी जाति से ही भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। केंद्र सरकार अगर मंत्रिमंडल का विस्तार करती है तो झारखंड से इस जाति के सांसद को स्थान मिल सकता है।

विद्युत वरण महतो को स्थान दिया जा सकता है। वहीं झारखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर ओबीसी को बैठाने की बात जोरों पर है। अगर ओबीसी को झारखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया तो कुर्मी जाति का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए भाजपा में तलाश जारी है।

सूत्रों की माने तो भाजपा झारखंड में जल्द ही संगठन में बदलाव कर 2024 लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जाने के लिए कसरत आरंभ कर दिया है। माना जा रहा है कि खरमास खत्म होने के बाद भाजपा में बदलाव हो सकता है।

 196 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *