युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने टुंडी विधानसभा सीट से विकास कुमार महतो को अपना उम्मीदवार बनाया है।
ज्ञात हो कि, झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने 2 उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी कर दी है। जिसमें भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सह तोपचांची जिला परिषद सदस्य विकास कुमार महतो टुंडी विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लडेंगे।
विकास कुमार महतो को टुंडी विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
![]()













Leave a Reply