प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। एनडीए समर्थित बेरमो के भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुमार पांडेय ने 4 नवंबर को पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी उत्तरी व् दक्षिणी पंचायत के नौ एवं अंगवाली उत्तरी में छह स्थलों पर जनसंपर्क अभियान चलाया।
जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी पांडेय ने चलकरी उत्तरी पंचायत के गिरि टोला, नायक टोला, हजाम टोला, रजक टोला, मंडल टोला, केवट टोला, रविदास टोला, दक्षिणी पंचायत के कानीडीह, सलगा बाड़ी, मंदिर टोला, अंगवाली पंचायत के राजा टांड़, मानस स्थल, काली मंदिर चौक, बांध धार, मंडपवारी चौक आदि स्थलों पर ग्रामीणों से मिलकर उनसे आगामी 20 नवंबर के चुनाव मे अपने पक्ष में समर्थन मांगा। यहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और कहा कि मेरी जीत हुई और झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो सारी समस्याएं अवश्य दूर होगी।
मौके पर भाजपा अंगवाली मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा, हिमाचल मिश्रा, राजकुमार ठाकुर, बिनोद केवट, बसारत अंसारी, कार्तिक रविदास, रामटहल सिंह, पवन नायक, रमेश नायक, टोकन, तुलसी नायक, चमन नायक, लक्ष्मण रविदास, विजय रविदास, संजय कपरदार, बिसेश्वर रजवार, संतन मिश्रा, सरजू पांडेय, संदीप मिश्रा सहित दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे। इस क्रम में राजाटांड़ में युवती आंचल राज ने प्रत्याशी पांडेय को काफी देर तक आवागमन की समस्याएं गिनाती रही।
![]()













Leave a Reply