चांपी पंचायत से भाजपा अंगवाली मंडल का गांव चलो अभियान की शुरुआत

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में भाजपा अंगवाली मंडल के तत्वावधान में 9 फरवरी को गांव चलो अभियान की शुरुआत किया गया। अभियान की शुरुआत बेरमो विधानसभा क्षेत्र के चांपी पंचायत से की गयी।

जानकारी के अनुसार भाजपा नेता एवं अंगवाली मंडल प्रभारी प्रकाश कुमार सिंह एवं मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा की अगुवाई में कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर मंडल प्रभारी प्रकाश सिंह ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार 400 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनने वाली है।

सिंह ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने हर वर्ग को किसी न किसी योजना के माध्यम से लाभान्वित किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्वला योजना, नारी अस्मिता की रक्षा के लिए हर घर शौचालय योजना, कोरोना काल में केंद्र द्वारा स्वास्थ्य एवं खाद्य संबंधी तमाम आपूर्ति, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना जैसी तमाम योजनाएं जन-जन तक पहुंचना है। हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को पहुँचाना है।

मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर, गाँव-गाँव जाएँगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को बताएँगे। साथ ही, रात्रि प्रवास भी गाँव में किया जाएगा। इस अवसर पर ज़िप सदस्य माला देवी, शक्ति केंद्र चांपी के प्रभारी सूरजमल नायक, मंडल महामंत्री मनोज ठाकुर, शक्ति केंद्र के संयोजक शंकर यादव, सह संयोजक सोहन गंजू, आदि।

अरूण महतो, मंटू कुमार शर्मा, वकील प्रजापति, हीरालाल माँझी, दिलेश्वर सिंह, काशी प्रजापति, रूपलाल महतो, भुवनेश्वर महतो, आनंद प्रजापति, सुरेश गंजू, राजकुमार महतो, दिलेश्वर सिंह, अयोध्या प्रजापति, दीपक ठाकुर, संतोष प्रजापति, वकील गंजू सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

 61 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *