भाजपा अंगवाली मंडल की बैठक विवाह मंडप में आयोजित

बैठक में लक्ष्मण नायक मंडल प्रवासी प्रभारी बतौर उपस्थित

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली स्थित विवाह मंडप में भाजपा मंडल अंगवाली की बैठक 15 अक्तूबर को देर शाम आयोजित किया गया। बैठक में अंगवाली मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष आदि उपस्थित हुए।

अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा एवं संचालन मनोज ठाकुर ने किया। बैठक में मुख्य रूप से मंडल प्रवासी प्रभारी के रूप में पूर्व उपाध्यक्ष जिला 20 सूत्री क्रियान्वयन कार्यक्रम समिति बोकारो लक्ष्मण नायक उपस्थित रहे। बैठक में मंडल पदाधिकारी का सत्यापन किया गया और बूथ सशक्तिकरण तथा बूथ अध्यक्ष के सत्यापन का कार्य पूर्ण किया गया।

साथ ही दलित बस्ती में जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने पर विशेष बल दिया गया। आयोजित बैठक में सबों को यह निर्देश दिया गया कि केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक का कार्य करें।

मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारी सदस्य देवी दास, सूरजमल नायक, अशोक मिश्रा, हिमाचल मिश्रा, विक्रम गोस्वामी (जरीडीह), धनेश्वर करमाली, ब्रजेश दसोंदी, पीतांबर मिश्रा, जीतलाल सोरेन, संजय कपरदार, साकेत कपरदार, मोहन मांझी, सोहन गंझु, विकास शर्मा, वकील प्रजापति, डेगलाल सोरेन, नीलकंठ दास, प्रकाश महतो, गणेश सोरेन, वासुदेव महतो, संतोष करमाली, जुगल सिंह, गणेश सोरेन आदि उपस्थित थे।

 97 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *