झारखंड में भाजपा, आजसू और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी लड़ेगी चुनाव-राज

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने 9 जुलाई को बोकारो जिला (Bokaro  के हद में फुसरो स्थित एडवोकेट मनोज कुमार सिंह के शास्त्री नगर स्थित आवास पहुंचे। मौके पर बड़ी संख्या में लोजपा समर्थक उपस्थित थे।

एडवोकेट मनोज कुमार सिंह के आवास में प्रेस को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने कहा कि झारखंड में एनडीए की नीतियों के साथ जुड़कर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी चुनाव लड़ेगी। अन्य मुद्दों पर कार्य भी करेगी। उन्होंने कहा कि सड़क से लेकर सदन तक उनकी पार्टी एनडीए का भरपूर सहयोग करेगी।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए जिस प्रकार एनडीए द्वारा द्रोपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है, इससे साफ प्रतीत होता है कि एनडीए की सरकार कितनी दूरदर्शी है और किस तरह सभी जाति के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने झारखंड (Jharkhand) के सभी राजनीतिक दलो से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्र के सर्वाेच्च पद पर आसीन होने वाली आदिवासी महिला के पक्ष पर सभी पार्टियां एकजुटता दिखाते हुए मतदान करें। खासकर उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं से अपील किया कि आदिवासी हित और देश के विकास के बारे में सोचते हुए पार्टी हित से ऊपर उठकर राष्ट्रपति की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के समर्थन में मतदान करें।

राज ने कहा कि दुमका, साहिबगंज, पाकुड़ और गिरिडीह में जिला कमेटी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में दूसरे दल को छोड़कर लोग हमारी पार्टी में शामिल हो रहे है। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा, आजसू और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेगी।

देश और राज्य में एनडीए की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का देवघर आगमन होने जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में रालोजपा से हजारो कार्यकर्ता भाग लेंगे। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में पांचों सांसद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करेंगे। बहुत जल्द पूरे राज्य में सशक्त और मजबूत कमेटी बन जायेगा।

प्रेस वार्ता में गिरिडीह जिलाध्यक्ष विनीत कुमार, समाजसेवी रौनक जयसवाल, मनोज सिंह, दिनेश सिंह, वैभव चौरसिया, रविंद्र कुमार सिंह, बवन पांडेय, अभय विश्वकर्मा, अमन बरनवाल, रामलाल गोस्वामी, राकेश मालाकार, विजय कुमार, सूरज पासवान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 203 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *