बिरसा नगर के युवक ने झारखंड कल्चरल फैशन वीक में खिताब जीता

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित झारखंड कल्चरल फैशन वीक 2022 के राज्य स्तर की प्रतियोगिता में बिरसा नगर के युवा ने खिताब जीत लिया।

जानकारी के अनुसार रांची में आयोजित कल्चरल फैशन वीक में बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर के सुभाषनगर बिरसा नगर कॉलोनी निवासी रितेश प्रजापति ने जलवा बिखेरते हुए झारखंड कल्चरल शो का खिताब जीता।

प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आगे 80 प्रतिभागियों ने शामिल होकर एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए। रितेश ने बताया कि झारखंड कल्चरल फैशन वीक में खास बात यह रही है कि इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के सरहुल, टूसू और छऊ जैसी बड़ी प्रसिद्ध त्यौहार एवं विभिन्न कला-संस्कृतियों की खूबसूरती दर्शाया गया।

साथ ही हमारे झारखंड अतीत में कैसा था और भविष्य में कैसा होगा। इसका मॉडल भी शामिल किया गया था। इस प्रतियोगिता में कई उभरते डिजाइनर्स ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को 3 वर्ग में बांटा गया था।

विदित हो कि, इससे पूर्व रितेश मिस्टर झारखंड फेम स्टाइल फार्म का खिताब जीत चुके हैं। वे बताते हैं कि उनका लक्ष्य मिस्टर इंडिया बनना है। इसके लिए वे मॉडल के क्षेत्र में बड़े कंपटीशन में बतौर प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लेंगे।

रितेेश वर्तमान में काम करने के साथ साथ पढ़ाई भी कर रहे हैं। वह झारखंड में रोल मॉडल बन कर यहां के युवओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरक बनना चाहते हैं। उनके पिता ऑटो चलाते हैं जबकि माता गृहणी है।

 188 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *