झामुमो नगर कमिटि द्वारा मकोली मोड़ मे बिनोद बिहारी की मनाई गई जयंती

बिनोद बिहारी महतो की अलग झारखंड राज्य गठन में बड़ी भूमिका रही है-मंत्री

बोकारो के मकोली, भंडारीदह व् करगली में श्रद्धा के साथ मनाई गई जयंती

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में मकोली, भंडारीदह, करगली में 23 सितंबर को झारखंड आंदोलन के अगुआ स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के गणमान्य जनों ने उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।

जानकारी के अनुसार झामुमो फुसरो नगर समिति द्वारा मकोली मोड़ में बिनोद बिहारी महतो की 100 वीं जयंती मनाई गई। समारोह नगर अध्यक्ष दीपक महतो की अध्यक्षता में मनाया गया। संचालन मोहसिन उर्फ बबलू ने किया। यहां सर्वप्रथम राज्य के मद्द निषेध मंत्री बेबी देवी, गोमियां के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद आदि ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उपस्थित जनों ने भी पुष्पांजलि अर्पित किया।

इस अवसर पर मंत्री बेबी देवी ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो की अलग झारखंड राज्य गठन में बड़ी भूमिका रही है। वे राज्य के भीष्म पितामह थे। समाज में अशिक्षित रहिवासियों को शिक्षित एवं संघर्षशील बनाने के लिए पढ़ो और लड़ो का नारा दिया था।

पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद, झामुमो बोकारो जिला सचिव जयनारायण महतो, वरीय झामुमो नेता व् जिप सदस्य अशोक मुर्मू और भोलू खान ने कहा कि वे हमेशा समाज को शिक्षित बनाने के लिए लड़ते थे। आज बिनोद बाबू के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए एक संकल्प लेने की जरूरत है।

इस अवसर पर झामुमो फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक महतो के नेतृत्व में विनोद बिहारी महतो की जयंती पर सरकारी छुट्टी घोषणा के लिए मंत्री को एक मांग पत्र सौंपा गया। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में अनिल अग्रवाल, मदन महतो, सेवा महतो, रंजीत महतो, बिगन सोनी, जयनाथ मेहता, पान बाबू केवट, शिवधनी पटेल, विशेश्वर रविदास, देवीलाल मांझी, टिंकू महतो, वीरेंद्र महतो, हरिनारायण सिंह, विक्की महतो, राजेश राम, रामावतार सिंह, घुनु हांसदा आदि आदि शामिल थे।

बिनोद बाबू के विचारों पर चलने की है जरूरत-जीएम

करगली फुटबॉल ग्राउंड मे जयंती समारोह में सीसीएल बीएंडके जीएम एम के राव ने कहा कि बिनोद बाबू के विचारों पर चलकर ही झारखंड को समृद्ध राज्य बनाया जा सकता है।

 76 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *