तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की ठोकर से बाईक का उड़ा परखच्चा

बाईक सवार अभियंता दंपत्ती की दर्दनाक मौत, पुत्र की हालत गंभीर

एस. पी. सक्सेना/धनबाद (झारखंड)। धनबाद थाना क्षेत्र के धैया इलाके में बीते 9 जून की रात झरिया विधायक के रिश्तेदार के तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने बाईक सवार अभियंता दंपत्ती को जोरदार ठोकर मार दी। घटना में अभियंता दंपत्ती की मौके पर हीं मौत हो गयी। जबकि इस सड़क हादसे में अभियंता का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय अस्पताल में प्रार्थमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोलकाता ले जाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 9 जून की रात्रि दो फॉर्च्यूनर चालक आपस में रेस लगा रहा था। दोनों कार की रफ्तार काफी तेज थी। रेस लगाने के चक्कर में एक फॉर्च्यूनर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर अभियंता राणा दास सवार थे। वे अपने पुत्र को डॉक्टर से दिखाकर पत्नी मानसी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।

इसी बीच JH10CF/0045 रजिस्ट्रेशन नंबर की फॉर्च्यूनर कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक काफी दूर जाकर गिरा। और बाईक के परखच्चे उड़ गये। इस हादसे में अभियंता राणा दास और उनकी पत्नी मानसी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि उनका पुत्र रिषभ गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन फानन में स्थानीय रहिवासियों की मदद से बच्चे रिषभ को पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होता देख परिजन उसे कोलकाता ले गये, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी भी हालत गंभीर बतायी जा रही है।

दूसरी ओर अभियंता दंपति की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है।

मृतक के भाई ने बताया कि बीते 9 जून की देर रात धनबाद थाना क्षेत्र के धैया में जिस फॉर्च्यूनर ने उनके भाई और भाभी की जान ली है वह झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर हर्ष सिंह की कार है। यह कार सिंह नेचुरल्स प्राइवेट कंपनी के नाम से रजिस्टर्ड है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉर्च्यूनर को जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 133 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *