Advertisement

भोजपुरी फ़िल्म मांगलिक विवाह का ऑल राइट्स आर्या ग्रुप ऑफ कंपनीज ने खरीदा

युधिष्ठिर महतो/धनबाद(झारखंड)। आर्या ग्रुप ऑफ कंपनीज (Arya Group of companies) के द्वारा भोजपुरी फ़िल्म मांगलिक विवाह का ऑल राइट्स हासिल कर लिया गया है। बीतें दिन इसका एग्रीमेंट किया गया। जिसके साथ ही अब इस फ़िल्म के सभी अधिकारिक राइट्स आर्या ग्रुप ऑफ कंपनीज के हो गए हैं।
कंपनी के मालिक दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने बताया कि इस फ़िल्म को डिजिटली आर्या डिजिटल ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। जबकि, टेलीविज़न पर यह फ़िल्म आर्या टीवी पर प्रदर्शित की जाएगी। दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने यह भी जानकारी दी कि फ़िल्म का ट्रैलर और पूरी फिल्म बहुत जल्द रिलीज की जाएगी। इस फ़िल्म में मेरे ब्रदर की दुल्हन फेम आयुष द्विवेदी और सेजल द्विवेदी की जोड़ी एक बार फिर से नजर आएगी। भोजपुरी अभिनेत्री निशा सिंह का जलवा भी फ़िल्म में देखने को मिलेगा। इनके अतिरिक्त फ़िल्म में अनूप अरोड़ा, ऋतिक दुबे, समीर अंसारी, मोनू वर्मा, जयंत जलद, सीमा चन्द्रा, डॉ. रविन्द्र कुमार, पंकज कुमार, माला शाह आदि कलाकारों ने अभिनय किया हैं।
फ़िल्म का निर्माण ऑक्सिमिन एंटरटेनमेंट के बैनर तले की गई हैं। जिसकी कहानी कॉमेडी हॉरर फैमिली ड्रामा पर आधारित हैं। जो पूर्ण रूप से एक पारिवारिक व सामाजिक फ़िल्म हैं। इसकी कहानी हॉरर कॉमेडी जरूर हैं, पर इस फ़िल्म में डर नहीं लगेगा, बल्कि भरपूर मनोरंजन मिलेगा। साथ ही इस फिल्म में एक सामाजिक संदेश भी दर्शकों को मिलेगा। फ़िल्म के निर्माता आनंद शुक्ला, निर्देशक एस एस सन्देश उपाध्याय, संगीतकार शुभम राज, डीओपी संजीव संगम व आकाश गुप्ता, एसोसिएट डायरेक्टर सुधांशु पांडेय, पोस्ट प्रोडक्शन टीम अयांशी मोशन पिक्चर व रेखा आर्ट प्रोडक्शन और प्रचारक कुमार युडी हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *