भामसं ने मनाया 68वां स्थापना दिवस, श्रमिक हित में संघर्ष का लिया संकल्प

बीएमएस देश का नंबर वन श्रमिक संगठन है-रविंद्र

बीएमएस संगठन शून्य से शिखर तक पहुंच चुका है-जीएम

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ का 68वां स्थापना दिवस 23 जुलाई को बोकारो जिला के हद में ढोरी खास स्थित सीसीएल सीकेएस कार्यालय में मनाया गया। संघ के पदाधिकारियों ने संगठन का ध्वज फहराया और श्रमिकों के हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि 16वीं लोकसभा सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि बीएमएस राष्ट्र हित, उद्योग हित के बाद श्रमिक हित की बात करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि एक गैर राजनीतिक देश में प्रथम नंबर का संगठन है, जिसकी सदस्य संख्या 62 लाख से अधिक है। देशभर में पांच हजार से अधिक इकाइयां कार्यरत है।

ढोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े नहीं रहने के बावजूद हमेशा स्वदेशी विचारधारा को अपनाया। आज यह संगठन शून्य से शिखर तक पहुंच चुका है। भामसं झारखंड प्रदेश महामंत्री बृज बिहारी शर्मा और संगठन मंत्री बृजेश कुमार ने कहा कि संगठन से जुड़े सभी नेता इसे शून्य से शिखर तक का सफर मानते हैं। कहा कि यह उपलब्धि संघ के एक-एक समर्पित निष्ठावान कार्यकर्ताओं के निस्वार्थ भाव से काम करने का फल है।

सीसीएल सीकेएस कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र कुमार मिश्रा और महामंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगड़ी ने आज ही के दिन 23 जुलाई 1955 को भोपाल में भामसं की स्थापना की थी। जिला मंत्री संत सिंह और बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी ने कहा कि वर्ष 1989 का दौर भारतीय मजदूर संघ के लिए अविस्मरणीय रहा। वर्ष 1955 से 1989 तक 34 वर्षों में ही सभी केंद्रीय श्रम संगठनों को पीछे छोड़ते हुए अपने काम के बल पर पहली बार भामसं देश का नंबर एक श्रमिक संगठन बन गया।

इस अवसर पर विजय गौड़, राधेश्याम दिगार, संतोष कुमार, केशव साहू, महादेव रजक, कृष्ण कौल, कन्हैया तिवारी, सनी कुमार, हीरालाल, बासुदेव सिंह, अनिल कुमार, संदीप कुमार, पंकज कुमार, शरद कुमार आदि यूनियन मे शामिल हुए। बालिका उच्च विद्यालय टुपकाडीह द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।

अतिथियों द्वारा छात्राओं और समाज में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप और संचालन क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह ने किया।

मौके पर श्रमिक नेता भरत यादव, देवतानंद दूबे, अर्चना सिंह, रामनरेश दुबे, सुरेंद्र गिरी, रामेश्वर मंडल, शशि रंजन सिंह, मंचू सिंह, भरत वर्मा, वैभव चौरसिया, अशोक मिश्रा, दिनेश सिंह, बासुदेव मिश्रा, संतन मिश्रा, जगरनाथ राम, बिनोद महतो, बिरेंद्र गुप्ता, राजेश पासवान, सोमनाथ मिश्रा, प्रमोद कुमार गौतम, सुबीर मुखर्जी, भुनेश्वर यादव, अरविंद ठाकुर, बुधन नोनिया, हीरालाल रविदास, प्रमोद कुमार गौतम, नुनुचंद महतो, जमुना नोनिया, गब्बर सिंह, भादो बाउरी, प्रशांत मिश्रा, मृत्युंजय पांडेय आदि उपस्थित थे।

 171 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *