एस. पी. सक्सेना/बोकारो। यूपी रहिवासी यति नरसिंहानंद द्वारा विशेष धर्म संस्थापक पैगंबर मुहम्मद साहब के नफरती भाषण देने के विरोध में भीम आर्मी आज़ाद समाज पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है।
जानकारी के अनुसार भीम आर्मी आज़ाद समाज पार्टी के द्वारा 6 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में गांधीनगर थाना में तहरीर दी है।आवेदन में नरसिंहानंद के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई करने की मांग की गयी है।
भीम आर्मी बोकारो जिलाध्यक्ष गोवर्धन रविदास द्वारा नरसिंहानंद के खिलाफ थाना में तहरीर दी गयी है। इस संबंध में गोवर्धन रविदास ने कहा कि भारत संविधान से चलता है और भारतीय संविधान सभी नागरिकों को अपने अपने धर्म को मानने की आजादी देता है। कुछ तथाकथित द्वारा देश में आपस में लड़कर मतभेद पैदा किया जा रहा है। इसे भीम आर्मी कत्तई बर्दास्त नहीं करेगा।
आज़ाद समाज पार्टी बेरमो विधानसभा प्रभारी मंजूर आलम ने कहा कि हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में हम हैं भाई भाई। आज किसी भी पार्टी के नेता इतने बड़े मामले पर कोई आवाज नहीं उठा रहा है। केवल आजाद पार्टी के सांसद चन्द्रशेखर आज़ाद एवं भीम आर्मी ही आवाज उठा रहा है।
इसलिए सभी सम्मानित क्रांतिकारी साथियों और समाज के लोगों से अपील है कि सभी को जिम्मेदारी और राजनीति समझनी होगी। शोषित पीड़ित समाज को एकजुट करना होगा। आने वाले समय में अपने आज़ाद समाज पार्टी के विधायक व् सांसद बनना होगा, तभी हमारा हक अधिकार मिलेगा।
मौके पर प्रभुनाथ बौद्ध, सुखदेव रविदास, नकुल रविदास, धरम घासी, प्रकाश तुरी, केशान अली, इमरान अली, मो. जाहिद, शाहिद अलि, सरफराज अहमद, मो. शब्बीर अंसारी, मो. सरफराज अंसारी, बबलू अंसारी, जावेद अंसारी, सतेन्द्र कुमार राम, सोनू खान, नयूम ख़ान, नवीन, साजिश, नईम खान, बेलाल राजा, मनोज शर्मा, कयुम अली आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply