होली मिलन पर रंगारंग कार्यक्रम में रहिवासी हुए भावातिरेक

बादल बवाली व् विकास भोजपुरिया का धमाल, चांदनी के नृत्य ने लगाये चार चांद

अवध किशोर शर्मा/सोनपुर (सारण)। सारण जिला के हद में सोनपुर अंचल के शाहपुर गांव में बीते दिनों होली मिलन समारोह का जबर्दस्त जलवा दिखा।

यहां आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच की रंगोली और भोजपुरी गीतों की ठिठोली पर जबर्दस्त ठुमके लगे। दर्शकों की भारी भीड़ ने इस रंगभरी महफिल का हिस्सा बनकर बसंतोत्सव की मस्ती में अंगड़ाई ली।

इससे पूर्व बिहार विधान परिषद के पूर्व उप सभापति, जद यू के वरिष्ठ नेता एवं विधान पार्षद सलीम परवेज ने होली एवं शव ए बारात को गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिशाल बताते हुए समारोह के व्यवस्थापक मनोरंजन प्रसाद सिंह सहित समस्त गणमान्य जनों को साधुवाद दी।

पूर्व विधान पार्षद सलीम परवेज सोनपुर अंचल के शाहपुर ग्राम में आयोजित रंगोत्सव सह होली मिलन समारोह का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने मनोरंजन प्रसाद सिंह को लक्ष्य करते हुए कहा कि आदमी से प्यार कीजिए और खुद पर एतवार कीजिए। माहौल खुशगवार रहेगा थोड़ा इंतजार कीजिए। समारोह को सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने संबोधित करते हुए तमाम रहिवासियों को होली की मुबारकबाद दी।

सोनपुर के पहाड़ीचक परवेजाबाद स्थित मदीना जामा मस्जिद के इमाम कारी मोहम्मद शमीम ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए इंसान को आपस में नहीं बांटने का संदेश दिया।समारोह को साहित्यकार सुरेन्द्र मानपुरी ने अश्लील भोजपुरी गीतों में माताओं-बहनों के लिए फूहड़ शब्दों के प्रयोग को भारतीय नारी समाज की मर्यादा के खिलाफ बताया और सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई का समर्थन किया।

सोनपुर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष विनोद सिंह सम्राट ने कहा कि होली में जिस तरह विभिन्न रंगों का मिलन होता है, ठीक उसी प्रकार आपस में व्यवहार होना चाहिए।

पूर्व मुखिया तृप्तिनाथ सिंह ने शेरो शायरी के माध्यम से गंगा-जमुनी संस्कृति की बात कही। वहीं मुखिया दिनेश राय ने भी आयोजन को परस्पर मेल का प्रतीक बताया।लोजपा नेता अतुल कुमार सिंह ने होली मिल्लत के साथ मनाने की अपील की।

इस रंगारंग कार्यक्रम में लोकप्रिय भोजपुरी गायक विकास भोजपुरिया, बादल बवाली, सोनम शर्मा, चांदनी मॉडल (गोरखपुर), पुनीता प्रिया, डांसर चांदनी यादव, अरुण अलबेला व्यास ने अपने सुरों से ऐसा शमा बांधा कि उपस्थित रहिवासी झूमते रहे। वहीं, चांदनी यादव के डांस ने रहिवासियों तथा दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।उदघोषक के रुप में चंदन मिश्रा खूब जंचे।

 81 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *