भारतीय जनतंत्र मोर्चा 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी-उदय कुमार सिंह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड में भारतीय जनतांत्रिक मोर्चा अपनी ईमानदार छवि के रूप में पहचान बनाएगी। पार्टी का उद्देश्य जीरो टॉलरेंस की व्यवस्था झारखंड में स्थापित करना है। पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

उक्त बातें भारतीय जनतांत्रिक मोर्चा के धनबाद जिलाध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने 15 दिसंबर की देर संध्या बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में बेरमो प्रखंड में जारंगडीह में कहीं। उनके साथ मुख्य रूप से मोर्चा के बोकारो जिलाध्यक्ष पंकज राय उपस्थित थे।

अपने बोकारो जिला दौरे के क्रम में भारतीय जनतांत्रिक मोर्चा धनबाद जिलाध्यक्ष उदय कुमार सिंह जारंगडीह ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित रिश्तेदार अंजनी सिंह के आवास पहुंचे थे।

इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों से भेंट वार्ता में कहा कि पार्टी को बने मात्र एक साल हुआ है, लेकिन 1 वर्ष में ही पार्टी ने अपनी पहचान झारखंड वासियों के बीच बना ली है। इसका सबसे बड़ा कारण पार्टी के विधायक सरयू राय की ईमानदार छवि रही है।

सिंह के अनुसार उनके यहां आने का मुख्य उद्देश्य पार्टी को बोकारो जिला में मजबूती देना है, जिसमें वह बोकारो जिलाध्यक्ष पंकज राय को सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में झारखंड के बारह जिला में संगठन का विस्तार किया जा चुका है। शेष जिलों में जल्द ही लोकल, पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड तथा जिला स्तर पर विस्तार कर दिया जाएगा।

सिंह के अनुसार वे पिछले 40 वर्षों से राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनका राजनीतिक जीवन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ था। वह आज भी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नक्शे कदम पर चलने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर सरकार की नीति एक होना चाहिए। वर्तमान समय में केंद्रीय जांच एजेंसियों का उपयोग केवल राज्य सरकारों को अस्थिर करना और कार्रवाई करना रह गया है, जबकि सत्ता पक्ष के किसी भी मंत्री या विधायक पर कार्रवाई नहीं की जाती। इसमें केंद्र सरकार की छवि पर इसका विपरीत असर पड़ रहा है और सरकार कहीं ना कहीं अपनी छवि बिगाड़ रही है।

हालांकि उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा किए जा रहे कार्रवाई में भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है और छापामारी के क्रम में कुछ न कुछ काला कारोबार का पर्दाफाश हो रहा है। बावजूद इसके केंद्रीय एजेंसियों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता की कमी देखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी भारतीय जनतंत्रिक मोर्चा की सोंच जीरो टोलरेंश की व्यवस्था झारखंड में लागू करना है। झारखंड में 81 विधायकों में केवल एक सरयू राय को छोड़कर कोई भी भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज नहीं उठा रहा है। यह स्वच्छ लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की गंगोत्री प्रखंड स्तर से लेकर जिला या राज्य मुख्यालय तक निर्बाध गति से बह रहा है। यह उचित नहीं है। सरकार को चाहिए इससे कड़ाई से निपटे और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा सके। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा लालू सिंह, शशि रंजन सिंह, मीडिया प्रभारी रवि शंकर पांडेय, नवनीत सिंह, राहुल तिवारी सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

 291 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *