भारतीय जनता युवा मोर्चा ने स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाया

जिला अध्यक्ष द्वारा रेंजर साइकिल व् क्रिकेट कीट देकर किया गया पुरस्कृत

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयन्ती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पश्चिमी पूर्वी संजय कुमार महतो एवं गोविंद कुमार महतो की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयन्ती मैराथन दौड़ का आयोजन करा कर मनाया।

विवेकानंद जयंती हजारीबाग जिला के हद में बिष्णुगढ़ +2 हाई स्कूल ग्राउंड से बिष्णुगढ इंटर कॉलेज तक करीब ढाई किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ का आयोजन दो ग्रुप सीनियर एवं जूनियर द्वारा किया गया। सीनियर ग्रुप में प्रथम स्थान हर्ष राज हजारीबाग ने प्राप्त किया।

जिसे भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास सिन्हा के हाथों रेंजर साइकिल देकर पुरस्कृत किया गया। द्वितीय स्थान नरेश कुमार खेतकों, द्वितीय ग्रुप में प्रथम स्थान मुकेश कुमार प्लस टू हाई स्कूल बिष्णुगढ़ को क्रिकेट का पूरा किट देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान मोती कुमार प्लस टू हाई स्कूल बिष्णुगढ़ एवं तृतीय स्थान संतोष कुमार उत्कर्मित हाई स्कूल खरना ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि युवा मोर्चा हजारीबाग जिलाध्यक्ष विकास सिन्हा, विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार विक्रमादित्य, राजकरण पांडेय, हीरामन महतो थे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पश्चिमी मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल, मंडल मंत्री एवं उप प्रमुख सरजू साव, मंडल महामंत्री गुरुप्रसाद साव, मंडल मंत्री एवं चेडरा पंचायत मुखिया निर्मल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मधुसूदन प्रसाद, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार महतो, आदि।

पूर्वी मंडल अध्यक्ष गोविंद कुमार, तारकेश्वर महतो, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री वीरेंद्र कुमार एवं महेंद्र कुमार, युवा कार्यकर्ता दिनेश कुमार, तुलसी कुमार, विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।

 129 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *