कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा संपन्न

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के हद में बिष्णुगढ़ प्रखंड में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के महत्वकांक्षी यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा जारी है। इस कड़ी में हजारीबाग जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश सिंह के नेतृत्व में विष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष राम जन्म राय की अध्यक्षता में भारत जोड़ो यात्रा हेतु पद यात्रा की गई।

भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत यहां स्वतंत्रता सेनानी नोखी राय की तस्वीर को गांधी स्मारक में रखकर माल्यार्पण कर किया गया। यात्रा स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय भुनेश्वर दत्त शर्मा के घर से होते हुए बौलिया गंज से अंबेडकर चौक, अखाड़ा चौक एवं हॉस्पिटल चौक होते हुए सात माइल मोड़ में आकर समाप्त हो गया।

इस दौरान सभी चौक चौराहों में भारत जोड़ो यात्रा को संबोधित किया गया। सभा के दौरान महापुरुषों का नारा लगाया गया एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जिंदाबाद का भी नारा लगाया गया।

मौके पर मुख्य अतिथि मांडू विधानसभा प्रभारी संजय लाल पासवान ने कहा कि देश में सांप्रदायिक शक्तियां पूर्ण रूप से हावी है। देश को तोड़ने का काम किया जा रहा है, जिससे सामाजिक दूरियां आपस में बढ़ती जा रही है, जो देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा है। ऐसी परिस्थिति में देश और समाज को जोड़ने की जरूरत है।

जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा हम सभी कांग्रेसी एक परिवार की तरह हैं। देश के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी की महत्वकांक्षी भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाना है। इसके लिए यूथ जोड़ो, बुथ जोड़ो कार्यक्रम को जारी रखना है। उन्होंने देश में नफरत की राजनीति को खत्म कर सद्भावना युक्त समाज का निर्माण करने पर बल दिया गया।

कहा गया कि यह तभी संभव है जब हम सभी संप्रदाय के लोग कांग्रेस पार्टी के लिए एकजुटता का परिचय देंगे। हाथ छाप का साथ देंगे। प्रखंड अध्यक्ष राय ने कहा कि आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को केंद्र से उखाड़ फेंकना है। वही महिला कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पूनम कुमारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन की मजबूती से ही आने वाले चुनाव को जीता जा सकता है।

उन्होंने कहा कि हम सभी कांग्रेसी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देख सकेंगे। वही विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार ने कहा कि देखो मोदी तेरा खेल ₹200 बिक रहा हैं करुआ तेल। जिलाध्यक्ष सिंह के द्वारा यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कांग्रेसी एवं ग्रामीणों का आभार प्रकट किया।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष मकसूद आलम, जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार यादव, डॉक्टर पुरियार, युवा प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, सुरेंद्र मिश्रा, विशेश्वर स्वर्णकार, लक्ष्मी देवी, नीलू देवी, जगदीश बर्मन, नरेश सिंह, मिथिलेश शर्मा, कमल रविदास, स्वर्णकार, शिव प्रसाद, दिलेश्वर सुनार, जगदीश रजक इत्यादि कार्यकर्ता एवं ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

 192 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *