भंडारीदह नया पुल नदी तट पर आज होगा संपूर्ण ब्राह्मण समाज मिलन समारोह

संपूर्ण ब्राह्मण समाज समाज के सभी वर्गों की सेवा को प्रतिबद्ध-जितेंद्र दुबे

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। संपूर्ण ब्राह्मण समाज का स्थापना दिवस 13 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। समाज के बारी को – ऑपरेटिव केंद्रीय कार्यालय में यह निर्णय बीते 2 जनवरी को लिया गया।

उक्त निर्णय के आलोक में संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष जितेंद्र दुबे ने 11 जनवरी को कहा कि बोकारो जिला के हद में फुसरो-चंद्रपुरा मार्ग पर स्थित भंडारीदह नया पुल के समीप दामोदर नदी तट पर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ब्राह्मण समाज का मिलन होगा।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था का स्थापना दिवस 13 जनवरी को भंडारीदह नया पुल दामोदर तट पर मनाया जाएगा।

उन्होंने संस्था के सदस्यों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि संस्था को सशक्त बनाने के लिए एकजुट रहना आवश्यक है। स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। संस्था वृहद सोच और कार्य क्षमता के साथ सभी को संगठित रखने की दिशा में अग्रसर है।

ब्राह्मण समाज के सभी लोग इस अवसर पर आमंत्रित हैं। उन्होंने बताया कि संस्था की विगत वर्षों के कार्यों को समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ साझा करना मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य है। स्थापना से लेकर अबतक लगातार संस्था के पदाधिकारी संस्था को नया रूप देने में संघर्षरत रहे हैं।

दुबे ने कहा कि संस्था ने आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक दायित्व एवं कर्तव्यों को पूरा करने की दिशा में जो कदम उठाए हैं उस पर चर्चा की जाएगी। संस्था समाज के हर तबके के लिए सेवा भावना से कार्य करने हेतु तैयार है। संपूर्ण ब्राह्मण समाज संपूर्णता के साथ समाज के सभी वर्गों की सेवा को प्रतिबद्ध है।

मौके पर केंद्रीय महामंत्री अशोक कुमार पांडेय, केंद्रीय कोषाध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी, केंद्रीय मीडिया प्रभारी अनिल पाठक सहित केंद्रीय, राज्य व विभिन्न जिले के पदाधिकारी मौजूद थे।

 95 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *