अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर भामसं ने निकाला शोभायात्रा

मृत्युंजय कुमार/उजियारपुर(समस्तीपुर)। भारतीय मजदूर संघ के तत्वाधान में 7 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर निकाला विशाल शोभायात्रा। शोभायात्रा स्थानीय चीनी मिल परिसर से चलकर गोला रोड, मडवाडी बाजार, स्टेशन रोड (Station Road), राम बाबू चौक, पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड (Old Post Office Road) होते हुए पटेल मैदान चौक पर जाकर एक सभा में तब्दील हो गई।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भारतीय मजदूर संघ बिहार प्रदेश महामंत्री उमा प्रसाद बाजपेई ने कहा कि आज समाज में महिलाओं की भागीदारी 50 प्रतिशत है लेकिन हिस्सेदारी की मात्र 20 से 30 प्रतिशत ही है। इसलिए भामसं सरकार से मांग करती है कि समाज के प्रत्येक क्षेत्रों में महिलाओं की हिस्सेदारी बराबर की हो, ताकि समाज के साथ एक वर्ग विकास से वंचित नहीं रहे। यदि महिलाओं को बराबरी का दर्जा नहीं दी जाती है तो समाज और देश कभी भी विकसित नहीं हो सकता है।
शोभा यात्रा का नेतृत्व बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ के नेत्री गुड़िया कुमारी कर रही थी। दूसरी तरफ राष्ट्रवादी गगनभेदी नारों के साथ आवाज बुलंद करने में मुख्य भूमिका प्रिया कुमारी, रेखा कुमारी, मधुरानी, आशा देवी, अनिता कुमारी, रेखा कुमारी आदि ने राष्ट्रवादी नारा भारत माता की जय, वंदे मातरम, राष्ट्र हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम, कौन बनाता हिंदुस्तान भारत का मजदूर किसान आदि नारे गुंजायमान हो रहे थे। जिससे पूरे शहर भगवामय तथा राष्ट्रभक्ति में रंगे लग रहे थे। वही 8 मार्च को जिला प्रशासन को एक प्रतिनिधि मंडल के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम से एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस कार्यक्रम में पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री डॉ जितेंद्र कुमार, कंचन उपाध्यक्ष, आनंद कुमार वर्मा, शाखा सचिव शैलेंद्र कुमार सिंह, खेतिहर मजदूर संघ से विजय दास, भारतीय चिकित्सा एवं कर्मचारी संघ से ज्योति प्रकाश, सुदर्शन राम, घरेलू कामगार महिला संघ से सुनीता कुमारी, बिहार प्रदेश भवन एवं पथ निर्माण संघ से अनूप दास, बिहार प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ से नीलम कुमारी तथा अर्जुन राम, टुनटुन पासवान, अनूप कुमार, अक्षय गोस्वामी, शशि भूषण शर्मा के साथ मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष कृष्ण मोहन राय भी उपस्थित थे।

 226 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *