श्रीश्याम महोत्सव पर फुसरो मे भजन संध्या का आयोजन

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे श्याम आएंगे तो अंगना सजाएंगे गीतों पर झूमें श्रोता

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के शास्त्री नगर मे बीते 20 मार्च की देर रात समाजसेवी द्वारिका प्रसाद बंसल के आवास में श्रीश्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। श्रीश्याम महोत्सव के अवसर पर यहां भजन संध्या का आयोजन किया गया।

आयोजित भजन संध्या में बिहार के कटिहार से आये गायक धीरज सिंह राजपूत, झारखंड के सरिया (गिरिडीह) से स्नेहल सोनी व जरीडीह बाजार से आये दलजीत सिंह ने एक से बढ़कर एक भजन व फागुन गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया।

जानकारी के अनुसार यहां भजन संध्या की शुरुआत गणेश वंदना के साथ की गयी। भजन गायको व गायिकाओं ने मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे श्याम आएंगे… श्याम आएंगे तो अंगना सजाएंगे…, आज बिरज में होरी है रे रसिया…., मत मारो श्याम मोए पिचकारी…., सुन लो कन्हईया अर्जी हमारी…. और इस दिल में क्या रखा है, श्याम का नाम छुपा रखा है…, सांवरे की महफिल को सजाना है…, हारे हारे हारे बाबा का सहारा…., मैं तो मेरे श्याम को रिझावन आया…. आदि कर्णप्रिय भजन प्रस्तुत कर देर रात तक श्रोताओं को झुमाया।

मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्याम भक्तों ने फूलों की होली खेली। वहीं इस अवसर पर उपस्थित भक्तों को पुरस्कृत किया गया। यहां पुजारी संतोष दीक्षित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराया।

मौके पर आयोजक द्वारिका प्रसाद बंसल, छित्तरमल बंसल, मातादीन अग्रवाल, सूरज मित्तल, रिम्पी बंसल, डॉली बंसल, बल्लभ दास राठी, जुगल किशोर अग्रवाल, प्रेमराज गोयल, आनंद गोयल, अनिल अग्रवाल, अमर चांडक, हरिकिशन अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, छीतरमल बंसल, राजकुमार बंसल, रवि बंसल, ऋतिक बंसल, चंदन अग्रवाल, शंभू यादव, राजेंद्र अग्रवाल, भवानी अग्रवाल, आदि।

विजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, प्रकाश राईका, सुशांत राईका, विकास अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, जगदीश गोयल, वरुण राठी, सोनू अग्रवाल, नेमीचंद गोयल, अजय गोयल, उमेश चौधरी, पंकज मित्तल, अनूप खेतान, निशांत राईका, मनोज खेतान, मानिक मित्तल, संतोष मित्तल , चंदू अग्रवाल, विजय अग्रवाल, चुन्नू सिंह, अरुण सिंह सहित सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे।

 40 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *