भजंत्री पुन: बने देवघर उपायुक्त, सहाय बनी निदेशक पशुपालन

एस.पी.सक्सेना/देवघर (झारखंड)। मधुपुर विधानसभा उप चुनाव में शिकायतों के बाद हटाये गए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मंजूनाथ भजंत्री को पुन: देवघर का जिला उपायुक्त Devaghar district Deputy commissioner) बनाया गया है। साथ ही वर्तमान देवघर उपायुक्त नेंसी सहाय को स्थानांतरित करते हुए निदेशक पशुपालन बनाया गया है।
बीते 3 मई को झारखंड के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार विभाग के अवर सचिव अरुण कुमार सिन्हा द्वारा उक्त निर्देश जारी किया गया है।

 238 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *