बेरमो विधायक ने किया असहायो के बीच कंबल का वितरण

फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। तातरी उत्तरी पंचायत में 4 जनवरी को बेरमो विधायक (Bermo MLA) कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह (Anup singh) ने गरीबों असहाय रहिवासियों के बीच लगभग 280 पीस कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर विधायक सिंह ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में ठंड के मौसम में वे किसी गरीब को ठंड से मरने नहीं देंगे।
उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद आम लोगों की सेवा के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। एक प्रश्न में कि डुमरी विधानसभा क्षेत्र में एक वृद्ध की मौत पर भाजपा विधायक अमर बाउरी ने हेमंत सोरेन सरकार को निशाना साधते हुए कहा कि सरकार फेल है बेरमो विधायक ने कहा कि डुमरी विधायक पिछले कुछ माह से अपना इलाज करा रहा हैं। अपने क्षेत्र में नहीं हैं। विपक्षी पार्टियों को इसका ध्यान रखना चाहिए, मगर वोट बैंक के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। मौके पर तांतरी उत्तरी मुखिया पंचायत के निरंजन मिश्रा, उप मुखिया सावित्री देवी, जरीडीह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अशोक मंडल, शिव पूजन मिश्रा, विनोद महतो आदि शामिल थे।

 192 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *