बेरमो विधायक ने नवनिर्वाचित विधायक को दी शुभकामना

इंडिया गठबंधन मजबूती से विधानसभा चुनाव में करेगी प्रदर्शन-कल्पना सोरेन

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। आसन्न लोकसभा चुनाव के साथ झारखंड के गांडेय विधानसभा क्षेत्र से विधायक सरफराज अहमद के त्याग पत्र देने से हुए उप चुनाव में इंडिया गठबंधन की ओर से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने चुनाव में स्वयं तो जीत का परचम लहराया ही साथ ही अधिकांश लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में अपनी मजबूत प्रदर्शन प्रदर्शित की। कल्पना सोरेन की जीत पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने भेंट कर उन्हें जीत की शुभकामना दी।

उक्त जानकारी देते हुए बेरमो विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने 14 जून को बताया कि नव निर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन ने चुनाव में जीत के बाद अपने वक्तव्य में जनता को संदेश देते हुए इंडिया गठबंधन की मजबूती के लिए माहौल और वातावरण को भी बनाया। अल्प समय में जनता के बीच अपनी मजबूत पकड़ का विरोधियों को एहसास कराया है।

इस अवसर पर विधायक सिंह ने कहा कि राज्य में इंडिया गठबंधन के रूप में एक नई नेत्री का उदय हुआ है। ठीक उसी प्रकार धनबाद लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी अनुपमा सिंह क्षेत्र में अपनी मेहनत और आमजनों के बीच सरल तरीके से अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए भविष्य के नेता के रूप में सामने आई। परिणाम स्वरूप इंडिया गठबंधन के पक्ष में लाखों मतदाता की बढ़ोतरी हुई।

गांडेय से नवनिर्वाचित विधायक को बेरमो विधायक अपनी शुभकामना देते हुए विधानसभा में मजबूत प्रदर्शन के साथ इंडिया गठबंधन का फिर से परचम झारखंड में लहराएगा इसका संदेश दिया।

 93 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *