Advertisement

बीडीओ ने कोविड वैक्सिनेशन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। जरीडीह प्रखंड (Jaridih block) कार्यालय परिसर से 20 मार्च को जरीडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी उज्जवल सोरेन (Ujjwal Soren), तेजस्विनी महिला संघ की अध्यक्षा गायत्री देवी, प्रदान से आभा, सौरभ कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष निरंजन मिश्रा ने कोविड-19 वैक्सीनेशन जागरूकता रथ को रवाना किया। साथ ही कहा गया कि उक्त जागरुकता रथ मे प्रदान जैनामोड़, डीएस ग्रुप और तेजस्विनी महिला संघ के संयुक्त पहल से पंचायतों में जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।
कहा गया कि सभी को जागरूकता अभियान में सहयोग करना चाहिए। मास्क पहनने के लिए लोगो को जागरूक करना चाहिए, ताकि कोविड जैसे महामारी पर रोक लगाया जा सके। पिछले वर्ष कोविड-19 के कारण पुरे देश मे लॉकडाउन लगाया गया था। जिस कारण पुरे देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा। इस कारण पुनः ऐसी स्थिति ना हो इस लिए सभी को जागरूक रहने की जरूरत है।
तेजस्विनी महिला संघ की अध्यक्षा गायत्री देवी ने वैक्सीन पर भरोसा जाहिर किया और सभी को लेने की हिदायत दी। प्रदान की आभा ने कहा कि सभी को कोविड-19 वैक्सीन लेना चाहिए। यह वैक्सीन पुरी तरह सुरक्षित है। जागरूकता अभियान डी एस ग्रुप के वितीय सहयोग से संचालित किया जा रहा है। मौके पर मुख्य रूप प्रदान के सौरभ कुमार, तेजस्विनी महिला संघ से विजय कुमार ठाकुर, मो.हसन इमाम आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *