अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के निरंतर प्रयासों और राज्य सरकार के साथ उनके समन्वय का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। बिहार कैबिनेट ने क्षेत्र के विकास के लिए 29 अप्रैल को दो अत्यंत महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी है। इन परियोजनाओं के तहत, पूर्व में प्रस्तावित बाकरपुर–डुमरिया घाट पथ को अब नारायणी पथ’ और उत्तरी गंगा पथ को गंगा-अम्बिका भवानी पथ के नाम से विकसित किया जाएगा।
सांसद राजीव प्रताप रूडी ने इस निर्णय पर खुशी जताते हुए कहा कि गंगा-अम्बिका भवानी पथ नारायणी तट से आमी मंदिर तक विकास की नई धारा बहाएगा। इसके साथ ही गंगा रिवर फ्रंट के समग्र विकास की योजना भी जुड़ी है। वहीं, नारायणी पथ के जरिए कोनहुआ से गोपालगंज तक एक्सप्रेस-वे जैसी आधुनिक सड़क सुविधा उपलब्ध होगी।
सांसद ने इसे सारण के विकास का मील का पत्थर बताते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार और पर्यटन के नए द्वार खुलेंगे।
सोनपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद सिंह सम्राट ने इस निर्णय को सोनपुर के लिए एक और बड़ा ऐतिहासिक दिन बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने दो बड़ी योजनाओं की मंज़ूरी सोनपुर के लिए दी, जिसमें आमी से बिदुपुर तक मरीन ड्राइव जिसका नाम अंबिका-गंगा पथ होगा, जबकि दूसरी परियोजना सोनपुर से गोपालगंज एक्सप्रेस-वे जिसका नाम नारायणी पथ होगा। इसके लिए उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी को हृदय से साधुवाद दिया है।
![]()













Leave a Reply