ऐतिहासिक होगा बहुजन अधिकार रैली-नान्हू राम

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) झारखंड प्रदेश कार्यकारणी एवं जिलाध्यक्षो सहित सभी पदाधिकारियों का रांची के ध्रुवा डैम में बीते 15 जनवरी को मासिक बैठक सह मिलन समारोह आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष संजय रविदास तथा संचालन भीम आर्मी के वरीय महासचिव मधुसूदन ने किया।

समारोह सह बैठक में आगामी 22 जनवरी को झारखंड के जमशेदपुर में आयोजित होनेवाले बहुजन अधिकार रैली को सफल बनाने को लेकर चर्चा किया गया। साथ ही भीम आर्मी के संस्थापक सह आजाद समाज पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के स्वागत को लेकर कार्ययोजना पर चर्चा किया गया।

इस बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि भीम आर्मी के राष्ट्रीय संगठन सचिव सह बंगाल प्रभारी नान्हू राम ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाला 22 जनवरी सुबह 10 बजे आम बगान मैदान साकची जमशेदपुर मे बहुजन अधिकार रैली होने जा रहा है।

इसकी पूरी तैयारी किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि चन्द्रशेखर आजाद भीम आर्मी संस्थापक सह मौलाना सज्जाद नोमानी सदस्य मुस्लीम पर्सनल ला बोर्ड, अंतिरपाल सिंह पूर्व सांसद पटियाला पंजाब, प्रोफेसर लक्ष्मण यादव जेएनयू दिल्ली, शम्भु कुमार सिंह संस्थापक नेशनल दस्तक नई दिल्ली, आदि।

अधिवक्ता अब्बू बकर सब्बाक सुप्रीम कोर्ट, जौहर आजाद समाजिक कार्यकर्ता पटना बिहार, संजय रविराज प्रदेश अध्यक्ष झारखंड भीम आर्मी, रंजीत कुमार बहुजन यूवा आन्दोलनकारी गोड्डा, दूर्गा चरण मांझी मांझी बाबा तलासा ग्राम आदि शामिल रहेंगे।

बैठक में राम ने कहा कि हमारा संगठन पूरी तैयारी के साथ उक्त कार्यक्म को सफल बनाने में जुटा है। उन्होंने कहा बहुजन अधिकार रैली ऐतिहासिक होगा।

प्रदेश अध्यक्ष संजय रविराज ने कहा कि बीते 02 जनवरी को ही गूगल मिट के जरीये प्रदेश कार्यकारणी के साथ सभी जिला अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ताओं को सूचना द्वारा उक्त कार्यक्रम के बारे में निर्देशित करा दिया गया है। यह बहुजन अधिकार रैली झारखंड मे एतिहासिक रैली होगी।

मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र राम, मुख्य महासचिव नागमणी रजक ने संम्बोधित करते हुए संगठन को पूरे प्रदेश सहित सभी जिलों में मजबूत करने एवं आगामी 22 जनवरी के कार्यक्रम को सफल बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर यहां बोकारो जिला कमिटी द्वारा तमाम पदाधिकारियों का बुके देकर स्वागत किया गया तथा नववर्ष की शुभकामना दी गयी।

उक्त जानकारी भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) बोकारो जिला भीम आर्मी जिलाध्यक्ष गोवर्धन रविदास ने 17 जनवरी को एक भेंटवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि बोकारो जिला कमिटी की ओर से राष्ट्रीय संगठन सचिव नान्हू राम, प्रदेश अध्यक्ष संजय रविराज, उपाध्यक्ष महेन्द्र राम, वरीय महासचिव मधूसूदन, मुख्य महासचिव नागमणी रजक, कार्तिक मूखी, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल अध्यक्ष बिनोद कुमार, प्रदेश मिडिया प्रभारी प्रभुनाथ बौद्ध का बूके देकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम मे बोकारो जिलाध्यक्ष गोवर्धन रविदास, बिट्टू कुमार, मनोज शर्मा, प्रभुनाथ बौद्ध, चतरा जिला से शारदा देवी, सादाब खान, साकेत पासवान के अलावा विरेन्द्र कुमार, संदीप राम, जीवन, मुकेश रवि, राजेन्द्र महतो, कयूम अंसारी, सुरज विश्वकर्मा, बांके बिहारी, राजेन्द्र राम आदी सैकडों जिला स्तरीय पदाधिकारी गण शामिल हुए।

 178 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *