झारखंड युवा सदन में पहुंची बगोदर की बेटी सभ्यता भूषण

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर (Bagodar) की बेटी सभ्यता भूषण ने एक बार फिर इलाके का मान बढ़ाया है। उसे 14 से 16 मई तक आयोजित झारखंड (Jharkhand) युवा सदन में नेता प्रतिपक्ष चुना गया है, जहां वे अपने विधानसभा बगोदर का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी रांची (Jharkhand University of Technology Ranchi) के तत्वाधान में झारखंड युवा सदन का आयोजन किया जा रहा है, जहां इलाके का प्रतिनिधित्व बगोदर के डॉ शशि भूषण की पुत्री सभ्यता भूषण कर रही हैं। जहां उन्होंने अपने क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को रखने का प्रयास किया।

सभ्यता पहले भी कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी जीत का परचम लहरा चुकी है। उन्होंने दो राष्ट्रीय ख़िताब राष्ट्रीय नारी गौरव सम्मान 2021 एवं फेस मॉडल ऑफिनदिया 2021 की विजेता रह चुकी है। इससे पूर्व वर्ष 2021 में झारखंड सरकार द्वारा आयोजित प्रथम झारखंड छात्र संसद में भी पूरे राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने ज़िले का नाम रौशन किया था।

 254 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *