Advertisement

बफ्टा कलाकारों ने लोक गायिका शारदा सिन्हा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। भारत की प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की मृत्यु से पूरा देश स्तब्ध है। स्टार लोक गायिका शारदा सिन्हा की आत्मा की शांति के लिए बफ्टा टीम की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मधुसूदन आत्मीय (कोषाध्यक्ष), प्रमोद कुमार निराला (सचिव), हीरो राजन कुमार (संस्थापक अध्यक्ष), राजवीर सिंह, कल्पना, सुबोध कुमार छवि, विनोद कुमार बूंद, राम कुमार ने महान गायिका को याद किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर फ़िल्म, टीवी अभिनेता राजन कुमार ने कहा कि शारदा सिन्हा को भावभीनी श्रद्धांजलि। जब तक सूरज चांद रहेगा, शारदा सिन्हा का नाम रहेगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 में जब राजपथ पर बिहार का टैब्लॉ निकला था तो वहां युवा गांधी की भूमिका हीरो राजन कुमार ने निभाई थी। जब चंपारण महात्मा गांधी आए थे तो उस समय के घटनाक्रम को शारदा सिन्हा ने गाया था। तब वे राजन कुमार की परफॉर्मेंस से बहुत प्रभावित हुई थी।

बिहार फ़िल्म एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट की पूरी टीम ने शारदा सिन्हा की मौत को बड़ा नुकसान बताया है।राजन कुमार ने कहा कि मैथिली और भोजपुरी लोक गीतों को अपनी मधुर आवाज से अमर कर चुकी बिहार कोकिला शारदा सिन्हा ने कई भाषाओं में लोकगीत गाए और मैंने प्यार किया व हम आपके हैं कौन जैसी सुपरहिट हिंदी फिल्मों में भी गीत गाए हैं। जो सदाबहार गीत हैं।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *