भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती मनाई गई


ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश समिति के निर्देशानुसार 14 अप्रैल को गिरिडीह जिला के हद में कृष्णा नगर वार्ड क्रमांक 6 में अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री मीना गुप्ता के आवास पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाया गया। इस अवसर पर बाबा साहब के फोटो पर पुष्प अर्पण कर समरसता दिवस को मनाकर अनुसूचित जाति की 5 महिलाओं को गुलाब फूल देकर सम्मानित किया गया। साथ हीं पुड़ी, सब्जी तथा मीठा का ब्यंजन महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता सेठ की अध्यक्षता करवाया गया।

कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के प्रवक्ता विनय सिंह, कार्यसमिति सदस्य बासदेव, महामंत्री उषा शर्मा, नगर अध्यक्ष रीना शर्मा, नगर महामंत्री रीना मंडल, इस कार्यक्रम की प्रमुख मीना गुप्ता, मंत्री वार्ड पार्षद गुड़िया देवी, कार्यसमिति सदस्य समता देवी, पिंकी सिंह, तारा देवी के साथ सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं उपस्थित हुई।

इस अवसर पर संगीता सेठ ने कहा कि आज महिलाओं को जो सम्मान और अधिकार मिला है वह बाबा साहब का ही देन है। इन्होंने संविधान में महिलाओं को समान अधिकार दिया है । इनकी वजह से छुआछूत समाप्त किया जा सका। दबे कुचले समाज के लोगों को सम्मान मिला।

उनके पदचिन्हों पर चलकर देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने दबे कुचले समाज के लोगों को समान अधिकार देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इस पार्टी का जो स्लोगन है सबका साथ, सबका विकास, इसी के तहत समाज के अंतिम पायदान में खड़ी महिलाओं को सम्मान देने का काम प्रधान मंत्री ने किया है।

 88 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *