टोरी में फ्लाई ओवरब्रिज व् फुट ब्रीज निर्माण को लेकर अयुब खान ने छेड़ा अभियान

शिलान्यास कर भूल गए परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद व् विधायक

एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में टोरी – चंदवा एनएच 99 न्यु 22 पर फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण और स्टेशन के पश्चिम में फुट ब्रीज का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए माकपा नेता अयुब खान द्वारा सोशल मीडिया में अभियान छेड़ा गया है।

माकपा के वरिष्ठ नेता, चतरा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने 24 दिसंबर को बताया कि सोशल मीडिया पर एक सप्ताह का अभियान आज से शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि टोरी चंदवा में फ्लाई ओवर ब्रिज और फुट ब्रीज निर्माण शुरू कराने के लिए सोशल मीडिया अभियान के माध्यम से केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, चतरा सांसद सुनील सिंह, विधायक बैद्यनाथ राम तथा नेशनल हाईवे (एनएच) प्राधिकार का ध्यान खींचकर फ्लाई ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराने की मांग की जा रही है।

माकपा नेता खान ने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका हो गई है। यह एक बड़ा प्लेट फॉर्म है। फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण शुरू कराने के लिए माकपा दसकों से लगातार संघर्ष कर इस जनहित की मांग को रखती रही है।

प्रधानमंत्री, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, रेलमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, रेलवे जीएम, डीआरएम तक अपनी बात पहुंचाई, फिर भी यह कार्य अबतक शुरू नहीं हो पाया है। इसे शुरू कराने के लिए जिम्मेदारों तक पुनः इस मांग की ओर ध्यान खींचने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इसका शिलान्यास हुए ढ़ाई साल बीत गया, बावजूद इसके अब तक शुरू नहीं हुआ टोरी चंदवा फ्लाई ओवरब्रिज का निर्माण। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार एवं नेशनल हाईवे (राष्ट्रीय उच्च पथ) प्राधिकरण के ढुलमूल रवैये के कारण राहगीरों तथा आम व् खास रहिवासियों को परेशान होना पड़ रहा है।

शिलान्यास को ढ़ाई साल बीतने पर भी अब तक फ्लाई ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। बताया कि टोरी जंक्शन स्टेशन के पश्चिम में फुट ओवर ब्रिज का निर्माण भी अबतक शुरू नहीं हो पाई है। बताया कि ढ़ाई साल पहले 3 अप्रैल 2021 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सांसद सुनील सिंह, विधायक बैद्यनाथ राम ने शिलान्यास किया था। शिलान्यास के बाद सभी इसे भूल गए।

खान ने बताया कि यहां फ्लाई ओवरब्रिज का निर्माण नहीं होने से रेलवे क्रॉसिंग जाम पर राहगीर आधे आधे घंटे फंस रहे हैं। मरीज लिए एम्बुलेंस भी जाम से फंस रही है। जाम में जान को खतरा मे डालकर छोड़ दिया गया है। उन्होंने तल्ख़ लहजे में कहा कि सभी राजनीतिक दलों को चुनाव में जनता का वोट चाहिए।

जीत के बाद जनता की जन समस्याओं से मुंह फेर लेते हैं। यही सिलसिला बदस्तूर चलता रहता है। कहा कि विकास की बात करने वाले केंद्र और राज्य सरकार को रेलवे क्रॉसिंग जाम समस्या दिखाई ही नहीं दे रही है।

खान ने सोशल मीडिया अभियान में प्रिंट मीडिया के पत्रकार, इलेक्ट्रॉनिक चैनल के प्रतिनिधि, सोशल मीडिया के साथी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, समाजसेवी, प्रबुद्ध नागरिक, छात्र, नौजवान, किसान, सम्मानित आम जनता से सहयोग व् समर्थन करने की अपील किया है।

 57 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *