प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बिहार के औरंगाबाद के भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह का 22 अक्टूबर को झारखंड पहुंचने पर उनके समर्थकों ने जगह जगह स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार औरंगाबाद सांसद सिंह के बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के जारंगडीह स्थित अंजनी सिंह के आवास और बोकारो स्थित भाजपा नेत्री रितु रानी सिंह के आवास में उनके समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

मौके पर सांसद सिंह ने कहा कि झारखंड में कानून की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। यहां कानून से किसी को डर नहीं रह गया है। राज्य में लगातार अपराधो और बलात्कार की घटनाएं हो रही है। साथ ही साथ कहा कि एनडीए कार्यकर्ता पार्टी के सिद्धांतों को समझा कर ज्यादा से ज्यादा युवा से जोड़ने का काम करें। झारखंड में 2024 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव होगा। इसके लिए कार्यकर्ता को मिशन में जुट जाना होगा, तभी मजबूत होंगे।
दौरे के क्रम में सांसद बोकारो जिले में अपने गृह जिला औरंगाबाद के रहने वाले रहिवासियों से भेंट कर उनका कुशल क्षेम जाना तथा जरूरतमंदो को सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर सांसद सिंह को जारंगडीह के रहिवासी अंजनी सिंह आदि ने शॉल ओढ़ाकर तथा फूलों का माला पहनाकर स्वागत तथा सम्मानित किया।

मौके पर श्रमिक नेता देवतानंद दुबे, पूर्व मुखिया ललन सिंह, केदार सिंह, भाई प्रमोद सिंह, सुधीर किशन उर्फ भोला भाई, राकेश सिंह, मनीष सिंह, श्याम सिंह, विपिन सिंह, योगेन्द्र सिंह, नवल सिंह, मुकेश सिंह, नितेश सिंह, राजू सिंह, अमर सिंह, राजेश सिन्हा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply