कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं में अहंकार-मृणाल कांति देव

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। सोशलिस्ट पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय मंत्री मृणाल कांति देव ने कांग्रेस जनों को अहंकारी बताकर गंभीर आरोप लगाया है।

देव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के द्वारा घोषित प्रत्याशी के नाम पर पुनर्विचार करने के लिए पत्राचार किया है। देव ने पत्र के माध्यम से कहा है कि वे गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसके लिए वे तैयार भी हैं।

कहा है कि अगर इंडिया गठबंधन पुनर्विचार करते हुए मुझे गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित करती है तो निश्चित रूप से गिरिडीह का सीट इंडिया गठबंधन के हाथों में होगा। अगर इंडिया गठबंधन के द्वारा गिरिडीह सीट पर पुनर्विचार नही किया जाता है तो वे स्वयं यहां से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि सोशलिस्ट पार्टी लोहिया गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने को तैयार है।

इंडिया गठबंधन से टिकट नही मिलने की स्थिति में उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के लोग अहंकारी है और अहंकार उन्हें ले डूबेगी। इसलिए देश को बचाना है तो सोशलिस्ट पार्टी लोहिया के साथ इंडिया गठबंधन को सीटो को लेकर तालमेल बिठाने ही होंगे।देव ने पत्र में कहा है कि वर्ष 2009 में सोशलिस्ट पार्टी लोहिया के टिकट पर वे गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे, परन्तु अर्थाभाव के कारण चुनाव हार गए।

वे गोमियां विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़े थे, परन्तु यहां भी उन्हें सफलता नही मिली थी। उन्होंने कहा है कि राजनीति एक सेवा है और मैं एक सेवक की तरह क्षेत्र के रहिवासियों की सेवा करते रहता हूं। मुझे एक मौका मिलना ही चाहिए।

 49 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *