दिल्ली के सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या-सौरभ श्रीवास्तव

आप प्रदेश प्रवक्ता का मुस्कान होटल चंदवा मे प्रेस वार्ता

प्रेस वार्ता में कांग्रेस तथा राजद प्रखंड अध्यक्ष व् माकपा वरिष्ठ नेता अयुब खान शामिल

एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर झारखंड में भी विपक्षी दलों में उबाल देखा जा रहा है।

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर 22 मार्च को आम आदमी पार्टी के प्रभारी सह झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सौरभ श्रीवास्तव ने लातेहार जिला के हद में चंदवा के मुस्कान होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता में आप प्रदेश प्रवक्ता के अलावा कांग्रेस तथा राजद प्रखंड अध्यक्ष व् माकपा के वरिष्ठ नेता सह कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान शामिल थे।

इस अवसर पर आप प्रदेश प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या बताया। मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता श्रीवास्तव ने कहा कि देश के आम चुनाव से पहले उनकी पार्टी के बढ़ते प्रभाव से भाजपा घबरा गयी थी, इसीलिए केंद्रीय एजेंसी का गलत इस्तेमाल कर उन्होंने पार्टी के मुखिया को गिरफ़्तार करवा दिया।

उन्होंने कहा कि यह प्रायोजित गिरफ़्तारी है। इसकी पटकथा भाजपा मुख्यालय से लिखी जा रही है। आने वाले चुनाव में भाजपा की यह फ़िल्म फ्लॉप होने वाली है। देश की जनता इसका जबाब देगी।

श्रीवास्तव ने कहा कि एक वर्ष से ज़्यादा समय से मनीष सिसोदिया को गिरफ़्तार कर रखा गया है। उनके ख़िलाफ़ आरोप पत्र तक दाखिल नहीं कर सकी ईडी तो फिर उसी मामले में चुने गये मुख्यमंत्री को गिरफ़्तार करने का क्या औचित्य है?

उक्त प्रेस वार्ता में उपस्थित चंदवा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष असगर खान, राजद प्रखंड अध्यक्ष अजीत सिन्हा, माकपा के वरिष्ठ नेता अयुब खान ने भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बताया।

वक्ताओं द्वारा कहा गया कि लोकसभा चुनाव के समय झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी और कांग्रेस पार्टी का बैंक एकाउंट फ्रिज किया जाना यह दर्शाता है, कि केंद्र सरकार, विपक्षी इंडिया गठबंधन से कितना डरी हुई है।

लातेहार जिला आम आदमी पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि देश को तानाशाही नीतियों से चलाया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की कड़ी नींदा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही अचार संहिता नियमावली के अनुरूप सभी विपक्षी दल इंडिया गठबंधन के बैनर तले लातेहार जिले में बड़े विरोध प्रदर्शन के लिये संबंधित अधिकारियों से इजाजत माँगेगी और लोकतांत्रिक तरीक़े से अपना विरोध प्रदर्शित करेगी।

झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य दीपू सिन्हा ने कहा कि देश अघोषित तानाशाही की ओर बढ़ गया है। कुछ दिनों बाद भाजपा शब्दकोश से विपक्ष शब्द को ही ख़त्म कर देगी। दीपू ने कहा कि आचार संहिता लगने के बाद एक सोची समझी रणनीति के तहत केजरीवाल की गिरफ़्तारी हुई है।

इससे पूरे देश के पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनों में रोष है। पार्टी में बैठकों का दौर जारी है। आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।राजद के रामप्रवेश यादव ने कहा कि देश में अघोषित तानाशाही आ चुका है। यह देश लिए दुर्भाग्य है। उन्होंने उक्त गिरफ़्तारी को लोकतंत्र और विपक्ष पर हमला बताया।

 

 42 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *