Advertisement

आम हड़ताल को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने को लेकर मजदूरों से आह्वान

गांधी चौक से निकलने वाले जुलूस में शामिल होकर आम हड़ताल को सफल बनाएं-माले

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। केंद्र के चार श्रम कोड वापस लेने, किसानों को तबाह करने वाला भारत अमेरिका टैरिफ डील को रद्द करने, बिजली एवं बीज विधेयक वापस लेने, मनरेगा को पुर्नबहाल करने, सभी फसलों पर एमएसपी लागू करने आदि मांगों को लेकर आगामी 12 फरवरी को संयुक्त श्रमिक, किसान व् मजदूर संगठनों द्वारा देशव्यापी आम हड़ताल को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने का अह्वान भाकपा माले ने किसान-मजदूर एवं कर्मचारियों से किया है।

इसे लेकर 10 फरवरी को बड़ी संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ता समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के फलमंडी में बैठक कर आम हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति बनाया। तत्पश्चात माले कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर 12 फरवरी को 11 बजे से ताजपुर के गांधी चौक से निकलने वाले जुलूस में शामिल होकर आम हड़ताल को सफल बनाने की अपील दुकानदार, चालक, किसान- मजदूर, सरकारी कर्मियों से की।

बैठक में भाकपा माले समस्तीपुर जिला सचिव उमेश कुमार, प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रखंड कमिटी सदस्य आसिफ होदा, प्रभात रंजन गुप्ता, मो. एजाज, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, शंकर सिंह, मुकेश कुमार गुप्ता, मो. कयूम, संजीव राय, मुंशीलाल राय, शंकर सिंह, नौशाद तौहीदी, राजदेव प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *