धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला रूक नहीं रहा है। मजदूरों की लगातार मौत की खबर आ रही है। इसी क्रम में विष्णुगढ प्रखंड के एक और मजदूर की मौत गुजरात में हो गई।
बताया जाता है कि विष्णुगढ थाना के हद में गाल्होवार के केंदुआडीह निवासी दशरथ महतो के 45 वर्षीय पुत्र टेकलाल महतो की बीते 21 अक्टूबर की रात गुजरात में मौत हो गयी। मौत की सूचना 22 अक्टूबर को मिलते ही परिजनो का रो रोककर बुरा हाल है। मौत के कारणों के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि, मृतक टायर कंपनी में कार्यरत था।
मृतक टेकलाल महतो अपने पीछे पत्नी बिंदया देवी, पुत्र सुनिल कुमार (24 वर्ष), पुत्री पूनम कुमारी(19 वर्ष), सुषमा कुमारी(17 वर्ष) व खुशबू कुमारी (14 वर्ष) को छोड़ गया। टेकलाल के निधन से मानो उसके परिवार पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है।
इस दु:खद घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करनेवाले सिकन्दर अली ने कहा कि झारखंड के हजारीबाग, गिरीडीह,बोकारो जिले के अधिकतर रहिवासी रोजगार के अभाव में यहां से पलायन कर चुके हैं। जिसमें अधिकतर मजदूर विदेशों में काम करते हैं और प्रवासी मजदूरों की लगातार मौते हो रही है।जो एक बड़ी चिंता का विषय है।
उन्होंने बताया कि बिष्णुगढ प्रखंड के हद में बन्दखारो के दुलारचंद महतो का शव एक सप्ताह से मलेशिया में पड़ा हैं। इसलिए वे झारखंड सरकार (State Government) से आग्रह करते हैं कि मानवीय संवेदना के कारण मृतक परिवारों को कंपनी के साथ-साथ सरकार की ओर से उचित सहयोग राशि दी जाय।
![]()












Leave a Reply