संत पॉल्स उच्च विद्यालय में मनाया गया वार्षिक दिवस

फीता काटकर प्रखंड प्रमुख ने की कार्यक्रम की शुरुआत

अशोक सिंह/बगोदर(गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर प्रखंड के औंरा स्थित संत पॉल्स उच्च विद्यालय में 23 दिसंबर को वार्षिक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक, थाना प्रभारी, गणमान्य अतिथि सहित विद्यालय के तमाम शिक्षक, शिक्षिका व् बच्चे उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत बगोदर प्रखंड प्रमुख ने फीता काट कर किया। वार्षिक समारोह कार्यक्रम में बच्चों द्वारा एक बढकर एक कार्यक्रम में भाग लेकर बच्चों में उत्साह बढाया गया। कार्यक्रम में आमंत्रित सभा अतिथियों को स्कूल प्रबंधक की ओर से बुके देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों के द्वारा खेल प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं द्वारा कबड्डी, खो-खो सहित अन्य खेलों का प्रदर्शन से अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित बगोदर विधायक विनोद सिंह ने बच्चो उत्साहित किया। इस दौरान विधायक सिंह ने कहा कि खेल से बच्चों में शारीरिक व मानसिक विकास होता है।

वार्षिक उत्सव से बच्चों में कई तरह के ज्ञान मिलते है। क्विज प्रतियोगिता खेल से एक अलग तरह की सोच होती है। खेल में जीत होती है, हार होती है, गले मिलते है, हाथ मिलाते है। प्रखंड प्रमुख आशा राज ने विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आज का दौर शिक्षा व विज्ञान का है। शिक्षा बहुत ही जरूरी है। वही बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को आये हुए अतिथियों ने मेंडल ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

मौके पर थाना प्रभारी नीतिश कुमार, स्कूल के अध्यक्ष निज़ामुद्दीन अंसारी, संत पॉल्स उच्च विद्यालय के निदेशक हफिज अंसारी, उप प्रमुख हरेन्द्र सिंह, बेको पश्चिमी पंचायत के पंसस निखत परवीन, औंरा के पुर्व मुखिया संतोष रजक, पंसस प्रतिनिधि योगेन्द्र यादव, समाजसेवी सिकन्दर अली, इस्तियाक अंसारी सहित काफी संख्या में छात्र छात्राओं के अभिभावक मौजुद थे।

 385 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *