लोक सेवा आश्रम का वार्षिक सम्मेलन जनता की धरोहर-संत विष्णु दास उदासीन

ईश्वर प्राप्ति का सर्वाधिक सुगम मार्ग है संगीत-तृप्तिनाथ सिंह

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। बिहार प्रदेश उदासीन महामंडल अध्यक्ष व लोकसेवा आश्रम के व्यवस्थापक संत विष्णुदास उदासीन उर्फ मौनी बाबा ने 6 अगस्त को कहा कि लोक सेवा आश्रम के मंच पर आगामी 7 अगस्त को 83वां संगीत, वाद्य एवं नृत्य सम्मेलन आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि आश्रम का यह मंच लोक सेवा को समर्पित है। इसमें जन भागीदारी जरुरी है। जब तक वे जीवित हैं, मंच की गौरव गरिमा को बरकरार रखने का मेरा संकल्प है।

मौनी बाबा सारण जिला के हद में सोनपुर की साहित्यिक संस्था युग बोध द्वारा आयोजित 83वें संगीत नृत्य संगीत सम्मेलन की पूर्व संध्या पर आश्रम परिसर में आयोजित शास्त्रीय संगीत के प्रसार में लोकसेवा आश्रम की भूमिका विषयक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आश्रम में संगीत साधना पर विस्तार से चर्चा की। संगोष्ठी की अध्यक्षता मौनी बाबा और संचालन युग बोध के संयोजक पत्रकार अवध किशोर शर्मा कर रहे थे।

मौके पर युग बोध की ओर से आश्रम के व्यवस्थापक संत मौनी बाबा, संगीत मर्मज्ञ तृप्तिनाथ सिंह एवं संगीत कला के पारखी व मर्मज्ञ साहित्यकार सुरेंद्र मानपुरी को युग बोध के विश्वनाथ सिंह, शंकर सिंह एवं हरिहरक्षेत्र जन जागरण मंच के अनिल कुमार सिंह और अमरनाथ तिवारी ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

इस अवसर पर संत मौनी बाबा ने आश्रम द्वारा विश्वनाथ सिंह के संपादन में अनिल सिंह गौतम द्वारा प्रकाशित पुस्तक सूर्य एवं शनिदेव पुस्तक गोष्ठी में आगत सभी गणमान्य जनों को सादर भेंट किया। इस मौके पर जाने माने शास्त्रीय संगीत कला व मर्मज्ञ रामसुंदर दास महिला कॉलेज के सचिव तृप्तिनाथ सिंह ने संगोष्ठी में कहा कि ईश्वर प्राप्ति का सर्वाधिक सुगम रास्ता संगीत है।

संगीत के रास्ते से ईश्वर दर्शन संभव हैं। उन्होंने कहा कि सुर ही ब्रह्म हैं। एक बार देवर्षि नारद जी के साथ बात करते हुए भगवान श्रीनारायण ने उन्हें संगीत के महत्व के बारे में महज एक श्रोत के माध्यम से उन्हें जानकारी दी थी कि जप से कोटि गुणा महत्व ध्यान में होता है। ध्यान से कोटि गुणा महत्व लय में अर्थात लय योग में होता हैं, और लय योग से कोटि गुणा फल प्रदान करते हैं गान या संगीत।

एक श्लोक में भगवान नारायण ने देवर्षि नारद को बताया कि भगवान नारायण ने उपरोक्त श्लोक के माध्यम से नारद जी को बताया कि हे नारद! न मैं वैकुंठ में बसता हूँ, ना ही योगी जनो के हृदय में। मैं उसी स्थान में बसता हूं जहां मेरे भक्त प्रियजन संगीत साधना करते हैं। मुझे संगीत सुनाते हैं। संगीत के बाद और कुछ नहीं हैं। संगीत ही ब्रह्म हैं, संगीत ही भगवान हैं, संगीत ही ईश्वर स्वरुप है। इसी के कारण योगिजन संगीत को सर्वोच्च मर्यादा प्रदान करते हैं।

गुरु शिष्य परंपरा का महत्वपूर्ण स्थल है लोक सेवा आश्रम-मानपुरी

साहित्यकार सुरेन्द्र मानपुरी ने कहा कि लोक सेवा आश्रम गुरु शिष्य परंपरा का महत्वपूर्ण स्थल है। उन्होंने बड़े मियां गुलाम अली खां के प्रसंग के माध्यम से गुरु के प्रति सच्चे शिष्य के कर्तव्यों की सच्ची तस्वीर पेश की। उन्होंने बताया कि श्रीराम के चारो भाइयों के शस्त्र गुरु कैकयी थी, जिसने एक बार श्रीराम और भरत के शस्त्र ज्ञान की परीक्षा ली थी। जिसमें श्रीराम उत्तीर्ण हुए थे।

उन्होंने कहा कि इस आश्रम की संगीत परंपरा गुरु शिष्य परंपरा का अनुपम उदाहरण है। इस मौके पर हरिहर क्षेत्र जागरण मंच के संस्थापक सदस्यों में से एक अनिल कुमार सिंह ने संगीत को ईश्वर प्राप्ति का सुगम रास्ता बताते हुए कहा कि वर्षों पूर्व गज ग्राह चौक से लोक सेवा आने वाले पथ का नामकरण संत रामलखन मार्ग किया गया था। सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल के शेड को नया लुक देने का काम किया गया था।

संगोष्ठी को साहित्यकार विश्वनाथ सिंह, हरिहरनाथ मंदिर न्यास के सदस्य कृष्णा महतो ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मनीभूषण शांडिल्य, राजू सिंह, लक्ष्मण कुमार प्रसाद, धर्मनाथ शर्मा, अमरनाथ तिवारी, संजीत कुमार, विपिन कुमार सिंह, मनीष कुमार, अभय कुमार सिंह आदि मौजूद थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन साहित्यकार सुरेंद्र मानपुरी ने किया।

 70 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *