Advertisement

बच्ची द्वारा वृक्ष तोड़ने से गुस्साये पड़ोसी ने बच्ची को जिंदा जलाया

एस.पी.सक्सेना/पटना(बिहार)। नाबालिग बच्ची की एक मात्र गलती ने पड़ोसी के गुस्से को इतना भड़का दिया कि उसने बिना आगा पीछा की चिंता किए बच्ची को जिंदा जला दिया।
घटना बिहार राज्य (Bihar state) के बेगूसराय जिले की बतायी जा रही है। जहां बेहद ही दर्दनाक तरीके से एक 12 साल की बच्ची को पड़ोसी ने केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी। बच्ची को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि बच्ची द्वारा पड़ोसी के घर से सब्जी का एक पौधा उखाड़ लिया गया था। इस बात को लेकर पड़ोसी ने उसके साथ मारपीट भी की और अंततः बच्ची के शरीर के केरोसीन छिड़ककर आग लगा दी।
जानकारी के अनुसार बेगुसराय जिला के हद में बरौनी थाना (Baroni Police station) क्षेत्र के निंगा पंचायत के शिवरौना गांव की रहने वाली 12 साल की नाबालिग बच्ची बीते 19 मार्च को घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान बच्ची ने पड़ोस के रहने वाले सिकंदर यादव के घर में लगे कुंदरी के पौधे को उखाड़ दिया। जब पड़ोसी ने पौधा उखड़ा देखा तो वह गुस्से से आग बबूला हो गया। आरोपी सिकंदर उसकी पत्नी और बेटी ने बच्ची को पकड़कर पहले उसके साथ मारपीट की और बाद में केरोसिन डालकर आग लगा दी। अन्य पड़ोसियों ने बच्ची पार्वती को गंभीर जली अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर बच्ची की मां भी अस्पताल में पहुंच गई। घायल बच्ची की मां अनीता ने बताया कि सिकंदर से जमीन को लेकर भी उसका विवाद चल रहा है।
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी बेगूसराय निशीत प्रिया ने बताया कि सब्जी का पौधा उखाड़ने को लेकर पड़ोसी पर जलाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयासरत है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *