Advertisement

हाजीपुर के कौनहारा घाट रेलवे कॉलोनी में हो रहा अमृत भारत रेलवे स्टेडियम का निर्माण

महाप्रबंधक ने किया अमृत भारत रेलवे स्टेडियम निर्माण कार्य का शुभारंभ

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में हाजीपुर नगर के कौनहारा घाट स्थित रेलवे कॉलोनी में 12 फरवरी को लगभग 7.14 करोड़ की लागत से अमृत भारत रेलवे स्टेडियम का निर्माण हो रहा है। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने इस अमृत भारत रेलवे स्टेडियम के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सोनपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन सहित मुख्यालय हाजीपुर के विभागाध्यक्ष एवं अन्‍य अधिकारीगण उपस्थित थे। जानकारी के अनुसार हाजीपुर के कौनहारा घाट रेलवे कॉलोनी में बन रहे इस परियोजना के अंतर्गत विद्युत व्यवस्था, ड्रॉइंग एवं अन्य आवश्यक अवसंरचनात्मक कार्य संपन्न किए जाएंगे। स्टेडियम में क्रिकेट एवं फुटबॉल के लिए आधुनिक एवं भव्य मैदान विकसित किए जाएंगे, जिससे रेलवे कर्मचारियों, उनके परिवारों एवं स्थानीय युवाओं को उत्कृष्ट खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। यह परियोजना अमृत भारत की भावना के अनुरूप आधुनिक, सुदृढ़ एवं समावेशी रेलवे अवसंरचना के विकास का प्रतीक है।

इस मौके पर महाप्रबंधक सिंह ने कहा कि भारतीय रेल केवल यातायात सेवा ही नहीं, बल्कि सामाजिक एवं मानवीय विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियाँ कर्मचारियों में टीम भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करती हैं। यह स्टेडियम खेल प्रतिभाओं को निखारने एवं उन्हें मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *