राष्ट्रीय गरीब सुरक्षा सेवा मंच की ओर से एम्बुलेंस की निशुल्क सेवा का आरम्भ

प्रहरी संवाददाता/रांची (झारखंड)। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राष्ट्रीय गरीब सुरक्षा सेवा मंच की टीम ने 13 मई को एम्बुलेंस (Ambulance) का आरम्भ किया। जिसमें कोरोना से संक्रमित मरीजों को निशुल्क सेवा उपलब्ध कराया जाएगा।
मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधे सिन्हा (Director Radhe Sinha) ने कहा कि जिस तरह हमारा मंच राष्ट्रीय गरीब सुरक्षा सेवा मंच द्वारा बीते वर्ष 2020 में देशभर में लागू लॉकडाउन के दौरान कोरोना महामारी को देखते हुए लोगों के बीच राशन वितरित किया गया था। साथ ही लोगों तक हमारा मंच जगरूरता अभियान चलाया था। इस वर्ष बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोरोना प्रभावित परिवारों के बीच राशन पहुँचाया जा रहा है। इस वर्ष कोरोना महामारी को देखते हुए आज से कोरोना से प्रभावित लोगों के लिए एम्बुलेंस का नि:शुल्क सेवा चालू कर दिया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष सिन्हा ने कहा कि राँची में प्रतिदिन एंबुलेंस चालकों द्वारा मनमानी भाड़ा वसूलने की शिकायतें आती रहती है। कई जरूरतमंद एवं गरीब लोग अत्यधिक भाड़ा होने के कारण एंबुलेंस की सेवा नहीं ले पाते हैं। जिसके कारण लोगों को परेशानी होती है और समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते। उन्होंने कहा कि शवों के अंतिम क्रिया में भी एंबुलेंस चालकों द्वारा अधिक भाड़ा वसूला जाता है। इस आपदा में लोगों को परेशानी ना हो, इसी को मद्देनजर रखते हुए यह एंबुलेंस सेवा गरीबों एवं जरूरतमंदों के लिए नि:शुल्क उपलब्ध होगी। उन्होंने राष्ट्रीय गरीब सुरक्षा सेवा की टीम द्वारा हेल्पलाइन नंबर 8340273278 /7070382701 /जारी किया है। अगर कोरोना काल में कोरोना से प्रभावित व्यक्ति को मदद चाहिए वे जारी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके सेवा ले सकते हैं। इस कार्य में जय माता दी ग्रुप का भी सहयोग रहा। इसलिए जय माता दी ग्रुप को धन्यवाद करता हूँ। इस उद्घाटन कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक कुमार निकेश, डॉ. आरिफ नासिर बट्ट, संरक्षक राजू झा, दिनेश सोनी, प्रदीप सिन्हा, देवराज चौधरी, मोनु, विवेक राज, कुंदन शर्मा, प्रवीण केसरी, अर्जुन सिंह, मुनचुन राय, बबलू साहू, आनंद वर्मा, राजेश सिंह, अमर मुंडा, नीरज सिन्हा, राकेश राय, मनोहर चौरसिया आदि का भी सहयोग रहा है। इसलिए उपरोक्त सभी साधुवाद के पात्र हैं।

 292 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *