गुमटी में अचानक लगी आग से सारा सामान जलकर हुआ राख़

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड (Vishnugarh block) के हद में बनासो पंचायत के नावाटाड तालाब स्थित साठ वर्षीय हीरो सिंह के बेटा सोहर सिंह के गुमटी में अचानक आग लग गई। यह घटना 3 मार्च की शाम छह बजे की बताई जा रही है। अगलगी की घटना में सारा सामान जलकर राख़ हो गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुमटी में रखे सारा सामान जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि गुमटी के मालिक सोहर सिंह मंदिर का दरवाजा लगाने गया था। इसी बीच यह घटना हो गई। गुमटी में आग लगने से पचास हजार रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने का कारण एक अनजान वृद्ध महिला जो चार पांच वर्षों से उस गांव में रह रही है।

कहां से आयी किन्ही के पास कोई जानकारी नहीं है। और ना ही उसकी कोई भाषा लोगों को समझ में आता है। वह ठंड से बचने के लिए आग जलाकर अपने आप को सेक रही थी। इसी बीच अचानक आग गुमटी में लग गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों ने हल्ला मचाया।

इसी बीच ग्रामीणों की भीड़ में समाजसेवी सुरेश राम जो अपनी मां की इलाज के लिए विष्णुगढ़ जा रहे थे। आग की लपटें देखकर आग पर पानी डाल कर अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए आग को बुझाया। आग बुझाने के क्रम में बिच्छू उनके कपड़े में घुस गया। उनके पैर में तीन चार जगह बिच्छू ने डंक मार दिया। जिससे उनका इलाज विष्णुगढ़ हॉस्पिटल में चल रहा है।

 413 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *