किशोर के असामयिक निधन पर होली के तमाम कार्यक्रम रद्द

श्रद्धांजलि सह शोक सभा आयोजित

प्रहरी संवाददाता/सोनपुर (सारण)। सारण जिला के हद में सोनपुर अनुमंडल के सबलपुर बभनटोली के एक 15 वर्षीय किशोर की दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के क्रम में हुई असामयिक मृत्यु की खबर के बाद होली का संपूर्ण माहौल गमगीन हो गया। होली के दूसरे दिन 9 मार्च को होने वाले होली के सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया।

ग्रामीणों ने समाज सेविका नीतू चंदन की अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित कर मृतात्मा की शांति के लिए मौन रहकर ईश्वर से प्रार्थना की। रहिवासियों ने सामूहिक रुप से उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के प्रथम मुखिया स्व. बसावन शर्मा के बभनटोली स्थित गौतम सदन परिसर में आयोजित शोक सभा में प्रखर युवा समाजसेवी निखिल शर्मा के 15 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार उर्फ शिबू की असामयिक निधन पर रहिवासियों ने गहरा दु:ख व्यक्त किया। उनकी बीमारी की वजह से 9 मार्च की सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। जैसे ही यह खबर बभनटोली पहुंची, कि रहिवासियों को गहरा सदमा लगा।

इस अवसर पर यहां होली गायन का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। ज्ञात हो कि, होली के अवसर पर घर-घर जाकर होली गाने की परंपरा रही है।जिसके कारण दो दिनों तक होली चलती है।

इस दु:खद एवं हृदय विदारक घटना को सुनकर सभी स्तब्ध रह गए। शोक सभा में स्थानीय रहिवासी व् सरपंच दिलीप सिंह, उप मुखिया सतीश कुमार, वार्ड सदस्य अभिजीत श्रीवास्तव, उप सरपंच पति सर्वेश कुमार, अधिवक्ता अरविंद सिंह, अविनाश कुमार शर्मा उर्फ सोनू, आदि।

अविनाश कुमार शर्मा, मुन्ना शर्मा, सुधांशू शर्मा, विजय कुमार शर्मा, राजीव कुमार लल्लू, जनार्दन सिंह, मुकेश कुमार शर्मा, राजू शर्मा, ललित शर्मा, दिग्विजय शर्मा, बिजेन्द्र शर्मा, संजय कुमार शर्मा आदि बड़ी संख्या में रहिवासी शामिल थे।

 139 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *