हरे राम हरे कृष्ण भजन मंडली द्वारा अखंड कीर्तन का आयोजन

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में बोलियागंज स्थित चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण में 19 जुलाई को हरे राम हरे कृष्ण भजन कीर्तन मंडली कमिटी बोलियागंज एवं ग्रामीण जनता के सहयोग से बारह घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। अखंड पूजा का शुभारंभ पुजारी धनंजय मिश्रा के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया।

मौके पर कीर्तन समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि यह पूजा गांव की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां अखंड कीर्तन की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। जो आज भी युवाओं ने कायम रखा है।

दूर गांव से आए कीर्तन मंडली बक्सपूरा, देवी मंडा, नावाडीह की टीम ने रात भर श्रद्धालु भक्तों के साथ नाचते झूमते हुए हरे राम हरे कृष्ण नाम के नारे लगाते हुए भक्तिमय दिखे। अखंड कीर्तन कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा, सांसद प्रतिनिधि मधुसूदन प्रसाद, रोहित सोनी की देखरेख में हुई।

मौके पर अध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष किशुन ठाकुर, सचिव कृष्णा प्रसाद सोनी, कार्यकारणी सदस्य प्रदीप सोनी, शंकर सोनी, चन्दन सोनी, अयोध्या बर्मन, विनोद प्रसाद कसेरा, विनोद सोनी, विकास मिश्र, बद्री विश्वकर्मा, विनोद ठाकुर, अशोक पासवान, डोमन गुप्ता, शंकर बर्मन, अजय कुमार, रोशन ठाकुर, रवि शर्मा, आदि।

अनूप कसेरा, निरंजन सोनी, राजू रवानी, सुखदेव सोनी, बालगोविंद बरनवाल, केदार कसेरा, त्रिवेणी स्वर्णकार, प्रिंस, मेहुल, नीतीश, रूपेश कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष भक्तगण मौजूद थे।

 604 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *