आजसू पार्टी का जिला सम्मेलन संपन्न

झारखंड की सरकार घोटाले में संलिप्त गुंगी-बहरी हो गयी है-डाॅ लम्बोदर

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। आजसू पार्टी (Ajsu Party) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन 16 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में जैनामोड़ स्थित मिश्रा साईड के टाउन हॉल में किया गया।

पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, विशिष्ट अतिथि गोमियां विधायक (Gomian MLA) डॉ लम्बोदर महतो, केन्द्रीय सचिव काशीनाथ सिंह, महिला जिलाध्यक्ष रामा देवी आदि उपस्थित थे। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा चरण महतो, संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष नवीन कुमार महतो तथा धन्यवाद ‌ज्ञापन जरीडीह प्रख़ंड अध्यक्ष अरूण कुमार महतो ने किया।

संम्मेलन के दौरान पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने कहा कि आजसू पार्टी में शामिल सदस्य, कार्यकर्ताओं को संगठन के अंतर्गत सभी को सम्मान दिया जाता है। आगे भी नीचले स्तर तक के कार्यकर्ताओं को महत्त्वपूर्ण भूमिका दिया जायेगा। जिलाध्यक्ष का चुनाव केन्द्रीय कमेटी के द्वारा किया जायेगा।

गोमियां विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने कहा कि झारखंड प्रदेश में झामूमो की सरकार घोटाले में संलिप्त होने के साथ साथ पुरी तरह से गुंगी-बहरी हो गयी है। ऐसी सरकार को आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं के बल पर हटाने का काम पुरी ताकत से किया जायेगा।

केन्द्रीय सचिव काशीनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड के आजसू पार्टी का कार्यकर्ता सांगठनिक रूप से मजबूत है रहें हैं। पार्टी पिछले विधानसभा चुनाव में दुसरी नंबर पर रही है। वैसे सभी विधानसभा क्षेत्रों में अगले चुनाव में आजसू पार्टी भारी जीत दर्ज करेगी। मौके पर सैकड़ो आजसू कार्यकर्ताओं ने सम्मलेन में भाग लिया।

 233 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *