आजसू पार्टी ने स्थापना दिवस पर मनाया बलिदान दिवस

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। आजसू पार्टी द्वारा विधायक की उपस्थिति में बोकारो जिला के हद में गोमियां में स्थापना दिवस पर बलिदान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरूडीह पंचायत स्थित भामा शाह धर्मशाला में 22 जून को आजसू पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी द्वारा बलिदान दिवस मनाया गया। यहां आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो मौजूद थे।

उक्त कार्यक्रम में आजसू नेत्री सह विधायक की धर्मपत्नी कौशल्या देवी, पार्टी के केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, जिप सदस्य अमरजीत महाराज, प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े, आजसू महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्षा मालती देवी, प्रखंड अध्यक्ष महेश कुमार महतो, शशि शेखर, मुखिया ओंकारेश्वर महतो, चंद्रशेखर नायक व दिनेश प्रसाद मुख्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इस दौरान विधायक डॉ महतो ने कहा कि झारखंड के नव निर्माण के लिए पूरे संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे और आमजनों को उनकी बुनियादी सुविधा एवं हक दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी राज्य के विकास के लिए बेहतर कर रही है। कहा कि उन्होंने एक विधायक के रूप में हीं नहीं, बल्कि एक परिवार के रूप में पूरे विधानसभा क्षेत्र में ईमानदारी व निष्ठा से कार्य किया है।

कहा कि गोमियां विधानसभा क्षेत्र में पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि कार्यों को धरातल पर उतारने का कार्य किया है। आमजनों के आशीर्वाद एवं एनडीए गठबंधन के साथियों के मेहनत से गिरिडीह संसदीय सीट से सांसद को जीत मिली है। आप सभी उसी प्रकार आगे भी गोमियां विधानसभा क्षेत्र से आजसू पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उन्हें क्षेत्र के मतदाताओं से मजदूरी के रूप में वोट मांगना है।

विधायक ने कहा कि आज पूरे राज्य में आजसू पार्टी का स्थापना दिवस बलिदान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक द्वारा झारखंड राज्य आंदोलनकारियो को अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन आजसू केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा एवं राजकुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर इंद्रनाथ महतो, संदीप स्वर्णकार, मिनहाज अंसारी, किशोर बर्मन, पूरन महतो, रविंद्र साहु, दीपक कुमार, ओम प्रकाश सहगल, बसंती देवी, रोहित पटेल, योगेंद्र केवट सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

 98 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *