रांची में महाजुटान को लेकर कथारा में एटक यूनियन की बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आगामी 10 अगस्त को झारखंड की राजधानी रांची स्थित राज भवन के समक्ष महापड़ाव व् महाजुटान को लेकर 6 अगस्त को एटक यूनियन द्वारा बैठक की गयी। बैठक में एटक के क्षेत्रीय अध्यक्ष, सचिव सहित कई नेतागण नदारथ रहे।

बोकारो जिला के हद में कथारा स्थित स्टॉफ रिक्रिएशन क्लब में केंद्रीय ट्रेड यूनियन एटक से संबद्ध तमाम यूनियन के साथ मिलकर बैठक की गई। बैठक में आगामी 10 अगस्त को केंद्र के मोदी सरकार के मजदूर विरोधी महाजुटान में बड़ी संख्या में भागीदारी की अपील की गयी। बैठक की अध्यक्षता एटक के वरिष्ठ नेता चंद्र शेखर झा तथा संचालन रामेश्वर साव ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए एटक के झारखंड प्रदेश महासचिव कॉमरेड अशोक यादव ने कहा कि आज देश संकट के दौर से गुजर रहा है। आजादी के पहले सरकार का हमला विपक्ष पर, अल्पसंख्यकों और नौजवान पर हमला नही था। देश के अंदर चीन गोष्ठी चला रहा है। तमाम लोग बोल रहें हैं, सरकार नहीं बोलती। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में फिर से मोदी सरकार यदि केंद्र की सत्ता में आ गई तो देश छिन्न-भिन्न हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि गोर्वाच्योव के कार्यकाल में सोवियत संघ 16 टुकड़ों में बटा। सरकार को मणिपुर की घटना साजिश नजर आती है। पूरे देश में हिंदू मुसलमान, हिंदु सिख, हिंदू ईसाई को आपस में लड़ा कर भाजपा अपना मकसद को पूरा करना चाह रही हैं। महंगाई काफी बढ़ चुकी है। मजदूरों की मजदूरी नहीं बढ़ी। सार्वजनिक क्षेत्र में ठेका मजदूरों को ₹614 के जगह आज 350 रुपये मजदूरी दी जा रही है। मजदूरों का बाजार लगने लगा है।

यादव ने कहा कि आज गंभीर बीमारी हो जाती है तो लोग गहना बर्तन बेचकर निजी अस्पतालों में इलाज करने चले जाते हैं। कारण सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की कमी है। सरकार इलाज भी बंद कर दिया है। सरकारी स्कूलों को भी बंद किया जा रहा है। सरकार सिर्फ निजी स्कूलों पर ही ध्यान दिए हुए हैं।

यादव ने कहा कि हरियाणा की सरकार बिल पास किया कि ₹1100 प्राइवेट स्कूलों को देगी, जबकि सरकारी विद्यालय में शिक्षा प्राप्त करने वालों को सिर्फ ₹500 हर साल दे रही है। सरकार देश के गरीब जनता पर खर्चे कम कर रही है। भारत दुनिया का पहला देश है जहां पैसा निकालने पर भी पैसा कटता है।

दूसरी तरफ बड़े बड़े पूंजीपतियों के रूप में अडानी और अंबानी का पैसा में बढ़ोतरी करते जा रही है। आज काम के घंटों को 12 घंटा कर दिया गया है। काला धन समाप्त नहीं हुए पर 16 लाख करोड़ बर्बाद हो गया। उन्होंने कहा कि सारा काला धन बीजेपी, अंबानी अडानी के पास है।

मौके पर उपस्थित जनों मे उपरोक्त के अलावे अफताब आलम, इफ़्तेख़ार महमूद, राजेश कुमार, सुरेश प्रसाद शर्मा, रामाश्रय ठाकुर, दिगंबर माहतो, नरेश महतो, सुरज पटेल, शंभु नाथ महतो, कृष्णा कमार, संतोष महतो, देवानंद प्रजापति, आविद अंसारी, मधु पासवान, अनवर रफी, पुनित गोस्वामी, मनोज मुंडा, मुकेश मुंडा, गिरधारी माहतो, अनवर अलि, समीर हलधर, मणिलाल पाल आदि वक्ताओं ने रांची के महाजुटान में भाग लेने की अपील आमजनों से की गयी।

 207 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *