Advertisement

कुश्ती संघ अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ऐपवा का प्रतिरोध मार्च

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) के राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक बीते 6 मई को गिरिडीह जिला के हद में बगोदर में आयोजित किया गया।

बैठक की शुरुआत में देश की राजधानी दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर बैठी महिला पहलवानों के समर्थन में और भाजपाई सांसद तथा कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की गयी। वहीं बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी के खिलाफ प्रतिरोध मार्च शुरू किया गया।

ऐपवा राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पूरे देश भर से महिला नेत्रियों का आगमन हुआ। प्रतिवाद मार्च को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय परिषद अखिल भारतीय एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष रति राव ने कहा कि देश में बढ़ते फासीवाद और महिलाओं के अधिकारों पर हो रहे हमले का एक उदाहरण आज हमें दिल्ली के जंतर मंतर पर बैठी महिला कुश्ती खिलाड़ियों और सरकार की मणिपुर सहित सभी मामले पर चुप्पी से पता चल रहा है।

कार्यक्रम को यूपी की ऐपवा नेत्री कृष्णा अधिकारी, बंगाल की नेत्री इंद्राणी दत्ता, राजस्थान की नेत्री सुधा चौधरी, बिहार की महिला नेत्री शशि यादव, झारखंड की नेत्री गीता मंडल सहित कई राष्ट्रीय नेताओं ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में पूर्व जिप सदस्या पूनम महतो, सरिता महतो, मुखिया सरिता साव, सबिता सिंह, जयंती चौधरी, कौशल्या दास, प्रीति भास्कर, रेणु रवानी, रूबी कुमारी, पिंकी भारती, पंसस भारती कुमारी, लीलावती देवी, तुलिया देवी समेत सैकड़ो महिलाओं ने हिस्सा लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *